देश-विदेश

चित्रकूट में CM योगी आदित्‍यनाथ के काफिले में घुसा सांड, सपा का तंज- 'अफसरों को पांव धोने चाहिए थे

चित्रकूट: यूपी के मुख्‍यमत्री योगी आदित्‍यनाथ एक दिन पहले गुरुवार को चित्रकूट दौरे पर आए थे। इस दौरान उनके काफिले में आवारा सांड घुस आया। समाजवादी पार्टी ने इसको लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। सपा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- 'अधिकारियों को क्यों फटकारा, उतरकर सांड के पांव धोने चाहिए थे। आखिर नंदी है नंदी।' समाजवादी पार्टी के इस बयान के बाद पशुपालन विभाग ने सफाई दी है।

चित्रकूट के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि किसी किसान की गाय सड़क पर आ गई थी। किसान गाय को घास चराकर लौट रहा था। गाय को पकड़कर कान्हा गौशाला में भेज दिया है। इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद वहां से डाक बंगला के लिए निकले। तभी एलआईसी तिराहे के पास आवारा पशु काफिले के बीच में आ गया।

सपा ने वीडियो पोस्‍ट कर किया तंज

समाजवादी पार्टी ने तंज कसते हुए सीएम के काफिले में गाय-सांड के घुसने का वीडियो पोस्ट किया। सपा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- 'दूसरे की गाड़ी को सांड टक्कर मारे और जान ले ले, और इस पर जब विपक्ष सवाल करे तो योगी जी नंदी बोलकर हंसकर मामले को हल्का कर देते हैं। और अपने काफिले के सामने सांड आ जाए तो अधिकारियों को फटकारते हैं।' 

Leave Your Comment

Click to reload image