देश-विदेश

दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।  शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे शहर में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave Your Comment

Click to reload image