देश-विदेश

यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, प्रदेश के कई जिलों में छाया रहेगा कोहरा, जानिए मौसम का हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदवलाव हो रहा है। आज प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को उरई का तापमान सबसे अधिक रहा। यहां का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। वहीं सबसे कम तापमान बुलंदशहर में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26.8, आगरा का न्यूनतम तापमान 10.6 अधिकतम तापमान 25.5, कानपुर का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम जानकारों के मुताबिक मंगलवार को चित्रकूट, सहारनपुर, रामपुर, प्रयागराज, लखीमपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, गोंडा, सोनभद्र, अमेठी, बरेली कौशाम्बी, संभल, प्रतापगढ़, मुरादाबाद,बहराइच, सुल्तानपुर, चंदौली, बस्ती, पीलीभीत, आजमगढ़, खीरी, सीतापुर, बिजनौर, बदायूं में कोहरा छाने के आसार है।

Leave Your Comment

Click to reload image