देश-विदेश

शीतलहर का असर, माउंट आबू से भी ठंडा है राजस्थान का यह जिला, कई जिलों में अलर्ट

राजस्थान में शीतलहर का असर महसूस होने लगा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सीकर में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खास बात यह है कि सीकर और चूरू का न्यूनतम तापमान माउंट आबू से भी कम है, जहां माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलवर में अगले तीन दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, सीकर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में भी शीतलहर का असर रहेगा।

तापमान में और गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान होने का भी खतरा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के पहले सप्ताह में हवाओं की रफ्तार में कमी आने और तापमान में गिरावट से पाला पड़ सकता है, जो फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा

अजमेर: 22 डिग्री

भीलवाड़ा: 21.3 डिग्री

अलवर: 20.2 डिग्री

जयपुर: 22.8 डिग्री

पिलानी: 22.7 डिग्री

सीकर: 20.5 डिग्री

कोटा: 23 डिग्री

चित्तौड़गढ़: 23.7 डिग्री

डबोक: 20.9 डिग्री

धौलपुर: 22.5 डिग्री

डूंगरपुर: 24.4 डिग्री

सिरोही: 18 डिग्री

बाड़मेर: 25 डिग्री

जैसलमेर: 23.8 डिग्री

जोधपुर: 24 डिग्री

बीकानेर: 23 डिग्री

चूरू: 21.5 डिग्री

गंगानगर: 23.4 डिग्री

जालोर: 24.4 डिग्री

Leave Your Comment

Click to reload image