देश-विदेश

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 47 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

लखनऊ। UP Weather उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफतौर पर देखा जा सकता है। यूपी के कई जिलो में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते रात 10 बजे के बाद सड़कें सूनी हो जाती है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 से 5 दिनों में शीतलहर का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यूपी के ज्यादातर जिलो में घना कोहरा छाया रहेगा। शाम होते ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। राज्य के 47 जिलो में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। वहीं प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलो में पाला पड़ने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।

मौसम जानकारों की मानें तो गुरुवार को यूपी का उरई जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राम नगरी अयोध्या का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस लिहाज से कल अयोध्या में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी।

Leave Your Comment

Click to reload image