देश-विदेश

संसद हमले की बरसी पर दिल्ली CM आतिशी पर क्यों भाजपा नेता और स्वाति मालीवाल ने लगाया आरोप

2001 में संसद भवन पर हुए हमले की 23वीं बरसी पर, आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन में श्रद्धांजलि दी. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को भाजपा नेता और आम आदमी पार्टी (AAP) से बगावत कर चुकीं सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के माता-पिता ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बचाने की कोशिश की थी.

आप की राज्यसभा सांसद ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और आतिशी को उनके माता-पिता के साथ घेरा. उन्होंने कहा, आज संसद हमले की 23वीं बरसी पर इस हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों और संसद स्टाफ़ को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करती हूँ. ये देश कभी उनका बलिदान नहीं भूलेगा. 

दिल्ली की CM @Atishi मारलेना जी के माता पिता ने इस आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माफ़ी याचिकाएँ डाली, राष्ट्रपति को पत्र लिखे, कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी. आज उन्हें माफ़ी माँगनी चाहिए और खुलकर बोलना चाहिए की अफ़ज़ल गुरु एक आतंकी था. ये हमला सिर्फ़ संसद पर नहीं, बल्कि इस देश के लोकतंत्र पर था.
 
याद रखें कि आतिशी को सीएम बनाए जाने पर मालीवाल ने यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकवादी अफजल गुरु को बचाने के लिए संघर्ष किया था और उन्होंने राष्ट्रपति के सामने फांसी की सजा माफ कराने की याचिका दायर की थी.

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने लिखा, ‘आज के दिन संसद भवन पर आतंकवादियों ने हमला किया था. हमले का मास्टरमाइंड था अफजल गुरु. उस हत्यारे आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए आतिशी मार्लेना के माता-पिता ने अभियान चलाया था, अफजल को फांसी होने पर फूट-फूट कर रोए थे. दिल्ली भूलेगी नहीं.’

Leave Your Comment

Click to reload image