पति-पत्नी, वो और खूनीखेलः पड़ोसी के साथ मिलकर बीवी ने हसबेंड को सुलाई मौत की नींद, जानिए कब और कैसे दिया वारदात को अंजाम…
शाहजहांपुर. रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर पति को ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि पूरा मामला खुटार थाना क्षेत्र के तह खुर्द कला गांव का है. जहां यूनुस और उसकी पत्नी शमीम बानो घर में सो रहे थे. इसी दौरान पड़ोसी उनके घर पहुंचा. उसके बाद शमीम बानो और मनोस ने यूनुस के सिर पर ईंटों से कई वार किए. हमले में युनूस की मौत हो गई.
वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. यूनुस के भाई की शिकायत पर बानो और मनोस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. दोनों ने वारदात को क्यों अंजाम दिया है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है.