देश-विदेश

आज से यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, संभल मामले में सरकार को घेरेगी विपक्ष

लखनऊ। आज से यूपी विधान मंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। 5 दिन के सत्र में प्रदेश सरकार कई अध्यादेश और विधेयक सदन में प्रस्तुत करेगी। मंगलवार को सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। अनुपूरक में प्रयागराज महाकुंभ के लिए बड़ी रकम दी जा सकती है।

सत्र के दौरान विपक्ष संभल और बिजली निजीकरण सहित कई मुद्दा पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। जबकि सरकार की ओर से भी जवाबी वार की तैयारी है। सत्र संचालन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अगुवाई में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई थी।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शीतकालीन सत्र को लेकर कहा कि देश की सबसे बड़ी विधानसभा की चर्चा पूरे देश में है। ऐसे में सदन की गरिमा बनाए रखना पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने दलीय नेताओं से सदन को सुचारु रुस से संचालित करने के लिए सहयोग मांगा।

Leave Your Comment

Click to reload image