देश-विदेश

2028 तक बिहार सरकार लगाएगी 20 करोड़ पौधे, पढ़े पूरी खबर…

पटना: बिहार सरकार लगातार प्रदेश में हरियाली बढ़ाने को लेकर काम करती है. वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में 2028 तक करीब 20 करोड़ पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है. इसको लेकर वन विभाग बिहार में 246 पौधशाला भी स्थापित करेगी, जिसमें करीब 8 करोड़ पौधे उगाए जाएंगे.

‘एक करोड़ पौधे प्रति वर्ष होते है उत्पादित’ 
 
इसके अतिरिक्त 193 किसान एवं 300 जीविका दीदी का भी पौधाशाला है, जहां से एक करोड़ पौधे प्रति वर्ष उत्पादित होते है. इस पौधे को किसान और आम जनता के बीच बांटा जाएगा. राज्य में हरित आवरण करीब 15% है, जिसे चौथे कृषि रोड मैप में बढ़ाकर 17% करने का लक्ष्य है. 

‘सरकार ने तैयार कर लिया प्रस्ताव’
 
इसको लेकर प्रस्ताव सरकार ने तैयार कर लिया है. अगले महीने से इस लक्ष्य पर काम होना सुनिश्चित हो जाएगा. उन्होंने कहा की राज्य के ऐसे क्षेत्र में जहां लगातार वायु प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ रहा है. राज्य सरकार ऐसे जिलों को चिन्हित कर वहां ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का काम करेगी.

Leave Your Comment

Click to reload image