HAM पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू, 20 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की सदस्यता का महाअभियान कल से शुरू किया है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हम (HAM) पार्टी फिलहाल बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ है और संगठन विस्तार को लेकर लगातार काम कर रही है.