महाकुंभ पर मायावती ने सरकार से मांगा ये उपहार, गरीबों और बेरोजगारों को मिलेगा फायदा
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सरकार से अपील की है कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन के उपहार स्वरूप कुछ ऐसी योजनाएं सरकार को शुरू करनी चाहिए जिसका फायदा आम जनमानस को मिल सके.