देश-विदेश

दो लड़कियों में इश्क की ऐसी खुमारी… शादी के लिए एक लिंग बदलवाकर बन गई लड़का, फिर दूल्हा बन शिवांगी ने थामा हाथ, जानिए अनोखी LOVE स्टोरी की पूरी स्टोरी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां दो लड़कियों ने एक-दूसरे से शादी रचा ली. इस शादी की खास बात तो यह है कि इसमें एक लड़की ने विवाह के लिए अपना जेंडर ही चेंज (लिंग परिवर्तन) करवा लिया. गुरुवार को इस शादी से जुड़ा फोटो और वीडियो वायरल हुआ.

पूरा मामला कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले का है. बताया जा रहा है कि जेंडर चेंज करवाने के लिए 7 लाख रुपये खर्च किए हैं. दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी समारोह हुआ. लोगों ने बताया कि यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कुछ दिन दोनों रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. इसके बाद उसने जेंडर चेंज करवाने के लिए कई ऑपरेशन करवाए. इसके बाद दोनों के परिवार राजी हो गए. उन्होंने बड़े धूमधाम से शादी कर ली.

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल तस्वीरों में जेंडर चेंज करवा कर एक लड़की लड़का बन गई और दूल्हा बनकर दूसरी लड़की का हाथ थाम लिया.

जेंडर चेंज कराने के लिए लड़की ने 7 लाख खर्च किए. दिल्ली में हुए ऑपरेशन लकड़ा बनकर दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी की. इसके पहले दोनों लिव इन रिलेशन में रह रही थीं.

पिछले साल बरेली में आया था ऐसा मामला

गौरतलब है कि पिछले साल यूपी के बरेली से भी ऐसा मामला सामने आया था. यहां बदायूं की लड़की बरेली में पढ़ाने आई थी. उसकी मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाली दूसरी लड़की से हुई. दोनों का प्रेम इस हद तक पहुंच गया कि एक ने जेंडर चेंज करवा लिया.

Leave Your Comment

Click to reload image