देश-विदेश

यूपी में एक और एनकाउंटर, लूट और बम फेंकने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ पुलिस का दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुआ। इस दौरान उन्होंने ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें से दो आरोपियों ने पूर्व सैनिक के घर फायरिंग और पेट्रोल बम फेंका था। वहीं दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है।

पूर्व सैनिक के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ कृष्णानगर पुलिस ने कार्रवाई की। सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी औरआरोपियों को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे और पुलिस ने उनके पैर में गोली चलाई और उन्हें पकड़ लिया। वहीं लूट की घटना को अंजाम देने वाले अमन सिंह उर्फ कार्तिक ठाकुर और वीर सिंह यादव को गोमती नगर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

बता दें कि इस समय यूपी पुलिस अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। हाल ही में इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके अलावा यूपी और पंजाब पुलिस ने मिलकर तीन खालिस्तानी आंतकियों को भी एनकाउंट में मारा था।

Leave Your Comment

Click to reload image