देश-विदेश

उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के हल्के झटके

चमोली जनपद में शनिवार सुबह 9:36 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.4 थी। भूकंप का केंद्र चमोली बाजार के आसपास रहा और इसकी गहराई भूमि से पांच किमी अंदर रही।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया, हल्का झटका होने के चलते अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चला। भूकंप से जनपद में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है

Leave Your Comment

Click to reload image