देश-विदेश

न्यायमूर्ति रामसुब्रमण्यन ने एनएचआसी के अध्यक्ष का पद संभाला

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन ने सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और न्यायमूर्ति (डॉ.) विद्युत रंजन सारंगी ने सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

आयोग के प्रवक्ता के अनुसार न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन ने इस अवसर पर मानवाधिकारों को महत्व देने और उनका पालन करने की देश की प्राचीन परंपरा पर प्रकाश डाला। तमिल कवि तिरुवल्लुवर का हवाला देते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मानवाधिकार भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने में गहराई से समाए हुए हैं।

 
 

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोगात्मक प्रयास की आवश्यकता है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image