वितुल कुमार सीआरपीएफ के कार्यकारी महानिदेशक नियुक्त
नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के अधिकारी वितुल कुमार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का कार्यकारी महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार वह बल के मौजूदा महानिदेशक अनिश दयाल का स्थान लेंगे जो मंगलवार को सेवानिवृत हो रहे हैं। श्री कुमार का कार्यकाल नये महानिदेशक की नियुक्ति या अगले आदेश तक रहेगा।