देश-विदेश

सड़क पर मौत का तांडवः अज्ञात वाहन ने मौसा-भांजे को रौंदा, दोनों की मौके पर चली गई जान, मंजर देख लोगों का दहल उठा दिल

शाहजहांपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मौसा-भांजे को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बता दें कि घटना खुटार-गोला मार्ग पर निहालपुर मोड़ के पास घटी. स्वामीदयाल और सूरज खुटार के गांव बुझिया में रिश्तेदारी में आए थे. दोनों वापस जा रहे थे. तभी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे. जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मंजर देख लोगों दिल सिहर उठा. वहीं घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का शव मौके से हटवाकर जिला मुख्यालय भिजवाया. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत आने के बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Leave Your Comment

Click to reload image