देश-विदेश

नालंदा में खाजा दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

नालंदा जिले में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक खाजा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है. वे जहानाबाद के ओखरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस रंजीत को लेकर एकंगरसराय अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. रंजीत कुमार के गर्दन में गोली लगी थी. 

पेट्रोल पंप के पास मारी गई गोली
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी भारत सोनी खुद मौके पर पहुंचे. घटना के संबंध में बताया गया कि रंजीत कुमार तेल्हाड़ा स्थित अपनी खाजा की दुकान बंद कर बाइक से जहानाबाद लौट रहे थे. इसी क्रम में बदमाशों ने केला बिगहा गांव के बंद पेट्रोल पंप के पास गोली मार दी. 

हत्या का प्रयास
नए साल से पहले इस तरह देर रात में हत्या के चलते इलाके में सनसनी फैल गई. मर्डर का शक रंजीत के भाई पर ही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रंजीत कुमार की पत्नी पहुंची. पत्नी ने अपने जेठ पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया. घटना के पीछे भूमि विवाद का कारण बताया गया. यह भी कहा गया कि पूर्व में भी रंजीत के भाई ने गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था. 

Leave Your Comment

Click to reload image