देश-विदेश

रात में सड़क पर उतरे SP सिटी मानुष पारीक, मच गई शराबियों में खलबली; ठेकेदार और पार्षद की गाड़ी जब्त

बरेली। नए साल पर शराब पीकर हुड़दंग काटने और गाड़ियों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों के विरुद्ध फिर से अभियान चला। देर रात एसपी सिटी मानुष पारीक खुद सड़कों पर उतरे उन्होंने काली फिल्म लगाकर गाड़ी दौड़ाने वाले नगर निगम के ठेकेदार और पार्षद की कार को सीज कर दिया। इसी के साथ मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट समेत तीन दो पाहिया वाहनों का चालान भी किया।

एसपी सिटी की चैकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कार्पियो शीशों पर काली फिल्म लगाकर तेज रफ्तार में आ रही थी। उसमें हूटर भी लगा था। उसे रोका तो पता चला कि वह स्कार्पियो एक पार्षद की है। एसपी सिटी ने उसकी काली फिल्म उतरवाने के साथ ही उसे जब्त भी कर लिया। इसी के साथ एक वरना कार में भी काली फिल्म लगी थी। उसके अंदर नगर निगम का एक ठेकेदार बैठकर दारू पी रहा था।

एसपी सिटी ने उसे भी जब्त कर लिया। ठेकेदार ने कार के ऊपर रिच किड भी लिखवाया हुआ था। इसी के साथ उन्होंने एक स्कूटी और तीन बाइक का चालान किया गया। छोटेलाल चाट वाले के यहां खड़ी एक माडिफाइड साइलेंसर बुलेट को भी सीज कर दिया।

बरेली के एसपी सिटी हैं मानुष पारीक।

थानों में पहुंचे एसपी सिटी, 10 पुलिसकर्मी गायब

वाहनों की चैकिंग के बाद एसपी सिटी थानों के निरीक्षण पर निकल गए। उन्होंने इज्जतनगर, कोतवाली, प्रेमनगर और कैंट थाने का निरीक्षण किया। जिसमें 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। उन्होंने सभी के विरुद्ध रपट लिखी है।

बाइक सवारों को ईको कार ने मारी टक्कर

बारादरी थाना क्षेत्र में कुसुम नगर तिराहे के पास एक ईको चालक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरुनगला निवासी गिरवर सिंह कन्नौजिया ने बताया कि बताया कि उनके परिचित कैलाश कुमार व उमेश कुमार गुरुवार रात डा. मेजर पंकज कुमार क्लीनिक से दवा लेकर लौट रहे थे।

इसी बीच कुसम नगर तिराहे पर एक ईको कार सवार तेज रफ्तार में आया और दोनों की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिर गए। दोनों को गंभीर चोट आई है। ईको कार चालाक कार लेकर फरार हो गया। जबकि, उसका गेट टूटकर वहीं गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बारादरी थाने में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image