देश-विदेश

दिल्ली में विधानसभा चुनावों का एलान आज

नई दिल्ली ।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा। चुनाव आयोग ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान और मतगणना की तारीख घोषित की जाएगी।

मान जा रहा है कि राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 6 फरवरी को मतदान हो सकता है और 8 फरवरी को मतगणना हो सकती है।

 
 

राजधानी दिल्ली में 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप ने 2015 में कुल 70 सीट में से 67 पर जीत दर्ज की थी। तब भाजपा को सिर्फ 3 सीट मिली थी और कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

 

इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का डंका बजा था। तब केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीट जीती थी। भाजपा की झोली में 8 सीट गई थी, जबकि कांग्रेस एक बार फिर खाली हाथ रही थी।
वहीं, दिल्ली में बीते पांच साल में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं।

शराब नीति कांड में केजरीवाल समेत बड़े नेताओं की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा है। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को सीएम बनाया गया है।

वोटर्स लिस्ट को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगातार हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा केंद्र में सत्ता में होने का गलत फायदा उठा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image