देश-विदेश

चुराचांदपुर में 12 एकड़ भूभाग पर की गई अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

मणिपुर। चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 12 एकड़ भूभाग पर की गई अफीम की अवैध खेती नष्ट कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि डंपी रिजर्व फॉरेस्ट के सिडेन चांगपीकोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यह अभियान चलाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जिला पुलिस, प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) चुराचांदपुर और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में 12 एकड़ भूभाग पर की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image