देश-विदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून. 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजा फहराने के बाद सीएम धामी ने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है. सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image