देश-विदेश

बुराड़ी में ढही चार मंजिला इमारत, दो की मौत, कई दबे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली के बुराड़ी में एक इमारत ढह गई है। सोमवार को चार मंजिला इमारत गिरी है। इस इमारत के मलबे में 20 लोगों के फंसे होने की संभावना है। इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अबतक दो बच्चों समेत 12 लोग बाहर आ गए है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें कि जो इमारत गिरी है वो हाल ही में बनी थी। कौशिक एनक्लेव में 200 गज इलाके में बनी इमारत ढही है। 

सीएम आतिशी ने जताया भरोसा

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित किया जाएं।

दिल्ली सरकार पर बरसे मनोज तिवारी 

वहीं बीजेपी नेता मनोज तिवारी दिल्ली सरकार पर बरसे है। इमारत ढहने की जानकारी मिलने के बाद मनोज तिवारी घटनास्थल पहुंचे और आप आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये बड़ी लापरवाही है। नवनिर्मित इमारत भारभकर गिरी है। इसके लिए जो जिम्मेदार है, उसको बक्शा नहीं जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image