देश-विदेश

भगवान आदिनाथ को लड्डू चढ़ाते समय निर्माण महोत्सव में टूटा मंच... 5 की मौत, 40 घायल

 बागपत। बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जैन समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़िया टूटने से श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। इस भगदड़ की स्थिति में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 40 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

मामला सुबह 7 से 8 बजे के बीच का बताया जा रहा है। बागपत शहर से 20 किमी दूर बड़ौत तहसील में निर्वाण महोत्सव का कार्यक्रम हो रहा था। यहां 4 से 5 फीट ऊंची भगवान आदिनाथ की मूर्ति को 65 फीट ऊंचे लकड़ी के मंच पर रखा गया था।

इस मंच पर श्रद्धालु सीढ़ियों के जरिए चढ़कर श्रद्धालु भगवान आदिनाथ को लड्डू चढ़ा रहे थे। इसी दौरान वजन ज्यादा होने से सीढ़ियां टूट गईं और श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Leave Your Comment

Click to reload image