देश-विदेश

मौत ने निगली 2 जिंदगीः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 की उखड़ी सांसें, 12 घायल

चंदौली. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 12 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि पटना से कुछ श्रद्धावलु ट्रैवलर में सवार होकर महाकुंभ जा रहे थे. इसी दौरान चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर आरटीओ ऑफिस के पास ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं 12 लोग घायल हो गए. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई.

हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया. घायलों में 2 की हालत गंभीर थी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.

Leave Your Comment

Click to reload image