खेल

राहुल द्रविड़ के फैन के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कर दिया 'धोखा', यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर बनाया 'बेवकूफ'

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में अगले आईपीएल सीजन के लिए टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ा है। वह टीम के हेड कोच होंगे। इसके एक दिन बाद ही फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ के फैन के साथ धोखा कर दिया। फ्रेंचाइजी ने ये धोखा अपने बेहतरीन बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर किया।दरअसल, फ्रेंचाइजी ने राहुल के बहुत बड़े फैन नील शाह के साथ एक प्रैंक किया। राहुल का ये फैन उनके नाम से इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज चलाता है। वह राजस्थान रॉयल्स के भी फैन हैं। नील से फ्रेंचाइजी ने कहा कि उन्हें यशस्वी जायसवाल का इंटरव्यू करना है। ये कहते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें बुलाया। वह जब अपने कमरे में बैठे थे और जायसवाल का इंतजार कर रहे थे तब अचानक से उनके सामने राहुल द्रविड़ आ गए। 

Leave Your Comment

Click to reload image