इधर बजरंग पूनिया का करियर लगा है दांव पर, उधर भारत को मिल गया नया विश्व विजेता पहलवान,
नई दिल्ली: एक ओर जहां ओलंपिक मेडल जीत चुके बजरंग पूनिया का करियर ढलान पर है। रेसलिंग फेडरनेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा संभालने वाले बजरंग पूनिया हाल फिलहाल कुश्ती से बाहर दिख रहे हैं। दूसरी ओर, अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में चिराग चिक्कारा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अल्बानिया के तिराना में खेले गए टूर्नामेंट के 57 किलोग्राम भारवर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे पुरुष पहलवान बने।
चिराग ने खिताबी मुकाबले में कीर्गिस्तान के Abdymalik Karachov को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से धूल चटाई। मुकालबे में दोनों पहलवानों के बीच एक-एक पॉइंट के लिए खूब जंग चली। हालांकि, आखिरी में चिराग 4-3 से बाउट अपने नाम करने में सफल रहे। उनसे पहले भारत के लिए अमन सेहरावत भारत के लिए इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया था। अमन ने 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि, 2023 में रीतिका हुड्डा ने महिलाओं की चैंपियनशिप जीती थी।
युवा पहलवान ने प्रतियोगिता में अपनी रणनीति के साथ दबदबा बनाया, जिसकी शुरुआत उन्होंने पहले राउंड में जापान के गटुको ओजावा पर 6-1 से जीत के साथ की। उन्होंने अपने विरोधियों को मात देना जारी रखा, क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान के इयुनस इवबातिरोव को 12-2 के प्रभावशाली स्कोर से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के एलन ओरलबेक को हराकर स्वर्ण पदक मैच में अपनी जगह पक्की की।
चिराग का स्वर्ण पदक हरियाणा में अंडर-16 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में घुटने की चोट के बाद एक महत्वपूर्ण वापसी है, जिसने उन्हें तीन साल तक कुश्ती से दूर रखा। यह अंडर-23 चैंपियनशिप उनकी वापसी के बाद उनका पहला प्रतिस्पर्धी आयोजन था, जिसने उनकी जीत को और भी उल्लेखनीय बना दिया। उनकी जीत ने उन्हें अमन सेहरावत के साथ खड़ा कर दिया, जिन्होंने 2022 में भारत का पहला अंडर-23 पुरुष कुश्ती स्वर्ण जीता, और तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया, जिन्होंने 2018 अंडर-23 चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।