खेल

1 साल तक दबाव झेलने के बाद सचिन ने आज ही के दिन बनाया वो महारिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना नामुमकिन

नई दिल्ली। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन 16 मार्च 2012 को इतिहास रचा था। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक बनाया था। वह ऐसा करने वाले पहले बैटर बने थे और आज तक इस रिकॉर्ड को कोई और बना भी नहीं सका है।

बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एशिया कप मैच में भारत की तरफ से ओपनर तेंदुलकर ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 114 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

बता दें कि सचिन को संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया हो, लेकिन वह दुनिया के एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं।

सचिन शतक जड़ने के मामले में सबसे आगे (Sachin Tendulkar Most Hundred Record in International Cricket)

इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar On this Day) के नाम दर्ज हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारत की तरफ से 1989 से 2013 तक के दौरान 664 मैच में 782 पारियों में 100 इंटरनेशनल शतक लगाए। विराट कोहली का नाम दूसरे स्थान पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। उ्होंने 547 मैचों में 82 शतक अब तक लगाए हैं, लेकिन वह सचिन से काफी पीछे हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम है, जिन्होंने 71 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। 

Sachin Tendulkar ने 4748 दिनों पहले आज ही के दिन जड़ा था 'शतकों का शतक

16 मार्च 2012 को एशिया कप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने इस मैच में 147 गेंदों पर 114 रन बनाए थे, जिससे भारत पांच विकेट खोकर 289 रन बनाने में कामयाब हुआ था।

हालांकि, सचिन की उस पारी के बावजूद भारत को जीत नहीं मिली और बांग्लादेश की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर दी थी। आज 13 साल बीत चुके है, जब सचिन ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। बीसीसीआई ने एक्स पर सचिन की उस यादगार पारी को लेकर पोस्ट किया है।

1 साल तक दबाव झेलने के बाद सचिन ने जड़ा था ये शतक

तेंदुलकर का 100वां शतक करीब 369 दिनों और 23 मैचों के इंतजार के बाद आया था। उन्होंने अपने पहले और 100वें शतक के अंतर पर कहा था कि उन्हें पहले शतक लगाने के बाद कभी एहसास नहीं हुआ कि 99 और शतक लगेंगे। जब मैं 99 शतकों पर अटका हुआ था, तो कई लोगों ने मुझे सलाह देने की कोशिश की कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, लेकिन मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि मेरे पीछे 99 शतक हैं। पहले और 100वें शतक के बीच यही अंतर था।

बता दें कि सचिन ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर में कुल 463 वनडे मैच खेलते हुए 18426 रन बनाए थे। 200 टेस्ट मैच में सचिन ने 15921 रन बनाए और एक टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 10 रन बनाए।

 

Leave Your Comment

Click to reload image