देश-विदेश
शैक्षणिक गुणवत्ता के सार्थक परिणामो हेतु टीमवर्क भावना से कार्यो का संपादन करें : कलेक्टर
पहले खुद समझे फिर दूसरो को समझाएं
विदिशा , आकांक्षी ग्राम परियोजना एवं प्रोजेक्ट दक्ष के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डाइट में आयोजित किया गया था। समापन कार्यक्रम में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट तथा प्रभारी डीपीसी व संयुक्त कलेक्टर शशि मिश्रा के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल तथा समस्त बीईओ, बीआरसी, बीएसी, एमआईएस समन्वयक, जन शिक्षक व एपीसी मौजूद रहे।
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिले में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए शिक्षा नीति के अनुरूप किए जाने वाले प्रबंधो के सापेक्षित परिणाम परलिक्षित हो। उन्होंने कहा कि कक्षा पहली से विद्यार्थियों की शैक्षणिक बुनियाद की शुरूआत होती है और यह जितनी मजबूत होगी उतना ही आगे बच्चो का मानसिक व शैक्षणिक ग्रोथ बढेगा। कलेक्टर श्री वैद्य ने गतवर्ष के शैक्षणिक परिणामो के प्रति खेद प्रकट करते हुए कहा कि शत प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं होना और उत्तीर्ण नहीं होना यह सब हमारी कार्यप्रणाली को रेखांकित करती है। हमारे द्वारा इस प्रकार की समस्याओं के निदान हेतु क्या रणनीति तय की गई है उस रणनीति का क्रियान्वयन कैसे कब, किया गया है और आमजनमानस खासकर बच्चांे के अभिभावको को विश्वास में कैसे लिया गया है।
कलेक्टर श्री वैद्य ने सदोउदाहरण देते हुए शासकीय प्रक्रियाओें के क्रियान्वयन में खासकर अध्यापन कार्यो में कैसे धीरे-धीरे सुप्तय होते जाते है को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जिले में बच्चों की बुनियाद मजबूत हो वे शैक्षणिक विधाओं मंे पीछे ना रहें इसके लिए सत्र शुरू होने से पहले हरेक गुरूजी के साथ-साथ अन्य का दायित्व है कि हर बच्चें की गतिविधियों पर नजर रखे और उन्हंे अध्यापन कार्यो की ओर अभिप्रेरित करें। उन्होंने अध्यापन कार्यो को रोचकतापूर्व प्रस्तुतिकरण की ओर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों मंे रूझान बढे कि वे स्वंय स्कूल की ओर अग्रसर हो। ऐसे समुदाय वर्ग विशेष जो व्यवसाय के कारण इधर-उधर भटकाव करते है उनके लिए क्या रणनीति तय की जाए ताकि जिले के सत्र प्रतिशत विद्यार्थी स्कूलो में उपस्थित हो और परीक्षाओं में सम्मिलित होकर अच्छे परिणामो की सूचियों में विदिशा जिला सम्मिलित हो सकें।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रेस्क्यू कर लाई गई घायल मादा तेंदुआ
भोपाल , वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 9 मई को सामान्य वनमंडल विदिशा की लटेरी परिक्षेत्र के एक ग्रामीण के घर से घायल अवस्था में मादा तेंदुआ को रेस्क्यू कर वन विहार लाया गया। वन विहार क्वेरेंटाईन में रखा गया। घायल मादा तेंदुआ का उपचार वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर किया जा रहा है। राज्य पशु चिकित्सालय भोपाल के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार तुमड़िया, वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं वाईल्ड लाईफ एस.ओ.एस. वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी द्वारा 14 मई को घायल मादा तेंदुआ को बेहोश कर संयुक्त रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दल द्वारा परीक्षण के दौरान पाया गया कि पिछले बांये पंजे की हड्डियों टूटी हुई पाई गई तथा गैंगेरियस होने के कारण एवं घायल मादा तेंदुआ की जान बचाने के लिये उसके पंजे को अलग (Amputation) कर दिया गया। मादा तेंदुआ की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाकर उसका सतत उपचार किया जा रहा है।
तालाब में नहाने गए तीन की डूबने से मौत
छतरपुर , छतरपुर जिले के रावपुर गांव में 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। दो मृतक बच्चे सगे भाई हैं और तीसरा बच्चा भी रिश्ते का भाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि इस घटना में रितिक अनुरागी (5), केसरी लाला अनुरागी (6) और 8 साल के विजय अनुरागी की मौत हुई है।
देश के 21 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 728 रेलवे स्टेशनों को 785 ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ बिक्री केन्द्र के रूप में शामिल किया गया है”
“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 27 स्टेशनों में 31 ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ बिक्री केन्द्र (स्टॉल) की शुरुआत की गई है”
“छत्तीसगढ़ की लोककला एवं हस्तशिल्प को प्राथमिकता”
“इसका उद्देश्य 'वोकल फॉर लोकल' विजन को बढ़ावा देना और स्थानीय/स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना है”
रायपुर
रेल मंत्रालय ने भारत सरकार के 'वोकल फॉर लोकल' विजन को बढ़ावा देने, स्थानीय/स्वदेशी उत्पादों के लिए एक बाजार प्रदान करने तथा समाज के वंचितों वर्गो के लिए अतिरिक्त आय के अवसर जुटाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' (ओएसओपी) योजना शुरू की है । इस योजना के तहत, रेलवे स्टेशनों पर ओएसओपी केन्द्रों को स्वदेशी/स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने, बेचने और उच्च दृश्यता प्रदान करने के लिए आवंटित किया जाता है । इसकी पायलट योजना 25.03.2022 को शुरू की गई थी और 01.05.2023 के अनुसार पूरे देश के 21 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 785 ओएसओपी केन्द्रों के साथ 728 स्टेशनों को शामिल किया गया है । इन ओएसओपी स्टालों को एकरूपता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के माध्यम से डिजाइन किया गया है । मार्च 2022 से 01.05.2023 तक संचयी प्रत्यक्ष लाभार्थियों की संख्या 25,109 हो गई है ।
'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' स्थान विशेष के लिए विशिष्ट हैं और इसमें स्वदेशी जनजातियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां, स्थानीय बुनकरों द्वारा हथकरघा, विश्व प्रसिद्ध लकड़ी की नक्काशी जैसे हस्तशिल्प, कपड़े पर चिकनकारी और जरी-जरदोजी का काम या मसाले चाय, कॉफी और अन्य संसाधित/अर्द्ध संसाधित खाद्य पदार्थ/उत्पाद जिनका देश में उत्पादन हुआ है, शामिल हैं । उदाहरण के लिए, पूर्वोत्तर भारत में असमिया पीठा, पारंपरिक राजबंशी पोशाक, झापी, स्थानीय कपड़ा, जूट उत्पाद (टोपी, गमछा, गुड़िया) ओएसओपी स्टालों पर उपलब्ध हैं और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, कश्मीरी गिरदा, कश्मीरी कहवा और सूखे मेवे प्रसिद्ध हैं, दक्षिण भारत में काजू उत्पाद, मसाले, चिन्नालापट्टी हथकरघा साड़ियाँ यात्रियों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, देश के पश्चिमी भाग में कढ़ाई और ज़री ज़रदोज़ी, नारियल हलवा, स्थानीय रूप से उगाए गए फल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, बंधनी प्रसिद्ध हैं ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बिलासपुर, रायपुर व नागपुर रेल मण्डल के 27 स्टेशनों में ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ के 31 बिक्री केन्द्र (स्टॉल) की शुरुआत की गई है । मुख्य रूप से बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, चांपा, जांजगीर-नैला, पेंड्रारोड, कोरबा, अनुपपुर, शहडोल, रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, मरौदा, दल्लीराझरा, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ आदि महत्वपूर्ण स्टेशनों में इस व्यवस्था को प्रारम्भ कर दिया गया है । स्थानीय हस्तशिल्पियों, कलाकारों, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य संबन्धित समूहों से समन्वय कर उत्पादों को चिन्हित कर स्थानीय/स्वदेशी उत्पादों के लिए एक बाजार प्रदान करने तथा समाज के वंचितों वर्गो के लिए अतिरिक्त आय के अवसर जुटाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इन्हें एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की नीति को क्रियान्वयन किया है ।
रायगढ़ स्टेशन में डोकरा बेल मेटल/रोट आयरन हैंडीक्राफ्ट, बिलासपुर में लेदर प्रॉडक्ट, चांपा में कोसा फैब्रिक, सक्ती में केनवास पेंटिंग, जांजगीर नैला में पैरा आर्ट, उसलापुर तथा कोरबा में हर्बल मेडिसिन, अनूपपुर में गोंडी पेंटिंग, रायपुर में बस्तर तथा तुम्बा आर्ट, दुर्ग, भिलाई, मरोदा तथा दल्ली राजहरा में होम मेड प्रॉडक्ट, होम मेड डेकोरेटिव प्रॉडक्ट, इतवारी, गोंदिया, राजनांदगांव में बैम्बू तथा हैंडीक्राफ्ट/टेक्सटाइल, पेंड्रारोड, नैनपुर, घनसौर तथा शहडोल में फॉरेस्ट प्रॉडक्ट, जिसमें शहद, आंवला, कोदो, कुटकी आदि शामिल है ।
रायगढ़ में अनुभव महिला स्वसहायता समूह, कोरबा में सरोजनी ग्रामीण विकास महिला संगठन, दुर्ग में स्वस्तिक सेल्फ़हेल्प ग्रुप, भिलाई पावर हाउस में राधेश्याम सेल्फ़हेल्प ग्रुप, मरौदा में जय मां चंडी सेल्फ़हेल्प ग्रुप आदि ‘वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट’ के अंतर्गत अपने उत्पाद का विक्रय कर रहे है । शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थानीय उत्पादों की विस्तृत शृंखला को विपणन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं । इससे देश के कोने कोने से हजारों यात्री तथा विदेशी पर्यटक इन उत्पादों से जूड़ रहें है । ‘वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट’ कई स्थानीय हस्तशिल्पियों तथा कारीगरों के जीवन को बदलने वाला एक रोजगार सृजक प्रतीत हो रहा है ।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
उत्तर-मध्य भारत में गर्मी का जारी है कहर
नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारतीय राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार के दिन प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। दिल्ली और उत्तर भारतीय राज्यों में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, मध्य भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 15 जून को मानसून छह राज्यों में दस्तक दे सकता है। इससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, अधिकतर राज्यों में मानसून दक्षिणी हिस्से में ही दस्तक दे रहा है और पूरे प्रदेश में फैलने में इसे थोड़ा समय लगेगा।
घरेलू झगड़े से परेशान कांस्टेबल ने की खुदकुशी
मुंबई । मुंबई पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल ने पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि पत्नी से आए दिन उसकी लड़ाई होती थी और तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ कांस्टेबल का नाम विजय सालुंखे है। उसकी उम्र 38 साल है। कांस्टेबल विजय मुंबई के शाहुनगर पुलिस स्टेशन में तैनात था।
जी-7 समिट में हिस्सा लेकर भारत लौटे पीएम मोदी, जियोर्जिया मेलोनी के साथ सेल्फी हुई वायरल
नई दिल्ली । इटली में जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह नई दिल्ली लौट आए। इटली से रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर अपनी सफल यात्रा के बारे में बताया था।
शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ही पीएम मोदी की एक सेल्फी वायरल हो रही है। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यह सेल्फी ली गई थी।
मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर में मुलाकात संभव
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच अहम मुलाकात होने जा रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संघ की तरफ से आ रहे बयानों के मद्देनजर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। बता दें, संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले तीन दिनों से गोरखपुर में ही हैं।
15 से 17 जून, 2023 तक मुंबई में होगा ’’राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’
विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने मुंबई में होने वाले पहले ‘‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत’’ में पहले दिन भाग लिया
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष मान. डाॅ. चरणदास महंत ने मुंबई में 15 से 17 जून, 2023 तक आयोजित भारत के पहले ’’राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’ में पहले दिन हिस्सा लिया ।
नवीन भारत के निर्माण, विकास की परिकल्पना को राजनीति के माध्यम से सफल और साकार करनें के उद्देश्य से, MIT के तत्वाधान में भारतीय विधायक सम्मेलन का देश में प्रथम बार आयोजन, मुम्बई में किया गया है। दिनांक 15 जून को सम्मलेन के परिचयात्मक बैठक में देश के समस्त विधान मंडल के माननीय अध्यक्षो का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा आने वाले 3 दिनों में होने वाले बैठकों की जानकारी देते हुए पूरे दिवसों में सभी की उपस्थिति के लिए निवेदन किया गया।
इसके अलावा इस बैठक में मान. अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा डाॅ. चरणदास महंत ने अपने सम्बोधन में देश के समस्त मान. अध्यक्षों से आव्हान किया कि वे समस्त एक मंच पर आते हुए देश के विकास में अग्रसर हों।
उक्त सम्मेलन के दौरान जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में आयोजित द्वितीय सत्र में देश की विधानसभा/विधान परिषद के मान. अध्यक्ष/सभापति, मान. उपाध्यक्ष/मान. उपसभापति, मान. विधायकगण एवं समस्त विधान मंडलों/विधान परिषदों के मान. सचिव एवं सूचना/ मीडिया अधिकारी सम्मिलित हुए ।
विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी मुंबई में होने वाले पहले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में सम्मिलित हुए ।
नई शिक्षा नीति: 360 डिग्री विकास पर जोर
इंदौर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 14 जुलाई को इंदौर से मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में 486 करोड़ रुपये की लागत से बने 'प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।
अमित शाह ने उद्घाटन समारोह में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा की नींव मजबूत किए बिना यह संभव नहीं हो सकता।" उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति लाकर आगामी 25 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया है।
नई शिक्षा नीति: 360 डिग्री विकास पर जोर
शाह ने कहा, "नई शिक्षा नीति में युवाओं के 360 डिग्री डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। इसमें बच्चों को ‘सिलेबस ऑफ एकेडमिक्स’ के साथ-साथ ‘सिलेबस ऑफ लाइफ’ भी सिखाया जाएगा।" उन्होंने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों में 'ऑर्थोडॉक्स थिंकिंग' की बजाय 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोचने की आदत विकसित करने पर जोर दिया गया है।
मध्य प्रदेश: नई शिक्षा नीति का अग्रणी
मध्य प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि पूरे देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति को जमीन पर उतारने का काम मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश ने इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस के पाठ्यक्रमों का मातृभाषा में अनुवाद करके गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा का लाभ पहुंचाया है।
शाह ने बताया कि 486 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, संस्कृति, कला जैसे विषयों में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, "इन कॉलेजों में कंपार्टमेंटल शिक्षा नहीं होगी। विद्यार्थी बीए के साथ विज्ञान के किसी विषय में डिप्लोमा भी कर सकते हैं।"
उच्च शिक्षा के नए आयाम
गृह मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में बीएड और बीएससी एग्रीकल्चर जैसे पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवा कृषि से जुड़कर स्वरोजगार के नए अवसर पा सकेंगे। इसके अलावा, आईआईटी दिल्ली और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से जोड़कर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज भी शुरू किए गए हैं।
नई शिक्षा नीति के तहत आधुनिक शिक्षा
शाह ने कहा, "नई शिक्षा नीति में प्रैक्टिकल, स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग जैसे प्रावधान किए गए हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति भारतीय युवाओं को सिलेबस रटने की बजाय आइडिया की रचना पर बल देने के लिए प्रेरित करेगी।
2047 का लक्ष्य: विश्व में सर्वप्रथम
अमित शाह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे सामने 2047 में भारत को विश्व में सर्वप्रथम बनाने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य नई शिक्षा नीति और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से पूरा होगा।"
इस उद्घाटन के साथ, मध्य प्रदेश के 55 जिलों में शिक्षा के नए युग की शुरुआत हो गई है। यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगी बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को झटका दिया
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को झटका दिया है। कोर्ट ने शिवकुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर आय से अधिक संपत्ति के कथित मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज केस को रद्द करने की मांग की थी। बताया गया है कि शिवकुमार ने मामले के भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताई थी और सुप्रीम कोर्ट से जांच को खत्म करने की मांग की थी। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय से उनकी याचिका खारिज कर दी।
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस एससी शर्मा की बेंच ने कहा कि वह कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए शिवकुमार की याचिका को खारिज किया जाता है।
गौरतलब है कि शिवकुमार ने इससे पहले सीबीआई केस रद्द करवाने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। तब उन्हें उच्च न्यायालय से भी राहत नहीं मिली थी। हाईकोर्ट ने मामले में सीबीआई से तीन महीने के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था।
क्या हैं सीबीआई के आरोप?
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि डीके शिवकुमार ने 2013 से 2018 के बीच कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए अपने ज्ञात आय के स्रोतों से इतर बेतहाशा संपत्ति हासिल कर ली। सीबीआई ने मामले में 3 सितंबर 2020 को केस दर्ज किया था। वहीं, डीके शिवकुमार ने इस मामले को 2021 में चुनौती दी थी।
वन्दे भारत एक्सप्रेस में हुई पत्थरबाजी, खिड़की का टूटा कांच
रायपुर: वन्दे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20826) में राजनांदगांव के नजदीक C-2 कोच और गॉर्ड ब्रेक में पत्थर मारा गया है. जिससे ट्रेन के खिड़की का कांच क्रैक हो गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पोस्ट प्रभारी राजनांदगांव बल सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की तो C-3 के बर्थ नंबर 50, 51 ,52 का शीशा क्रेक पाया गया.
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन दुर्ग के प्लेटफार्म नंबर 3 पर 5.27 बजे आई और 5.30 बजे प्रस्थान हुई. जिसे उपनिरीक्षक एम. एल. यादव और 3 स्टाफ के साथ दुर्ग से बिलासपुर तक रवाना किया गया. इस दौरान गाड़ी समय 7.25 बजे रेलवे स्टेशन बिलासपुर के प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची, जिसे ड्यूटी पर उपस्थित प्रधान आरक्षक डी.के. तिवारी रेसुब पोस्ट बिलासपुर के साथ गाड़ी को ज्वाइंट चेक करने पर पाया गया कि, कोच नंबर सी-2 के बर्थ नंबर 30 और 2 एवं गार्ड कैब का शीशा क्रैक था. ट्रेन गार्ड ने बताया गया कि, करीब 5 बजे घटना घटित हुई है. साथ ही चेकिंग में C3 के बर्थ नंबर 50, 51 ,52 का भी शीशा क्रैक पाया गया, जिसकी सूचना वेटर सत्यम सिंह ने 6:38 बजे दी.
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन को पीएम मोदी ने भेंट किए भारत की कला और शिल्प कौशल की समृद्ध विरासत को समेटे उपहार…
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम ने पेटेंट की हुई ’पॉटलाइनिंग’ टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऊर्जा कुशलता की घोषणा की
छात्रों के लिए जरुरी स्टेशनरी आईटम्स पर जीएसटी रेट घटाने का नहीं है कोई प्रस्ताव, सरकार ने संसद को बताया
बच्चों की पढ़ाई के लिए जरुरी स्टेशनरी आईटम्स पर जीएसटी वसूलने को लेकर कई बार सरकार की आलोचना होती रही है. स्टेशनरी आईटम्स पर भारी भरकम जीएसटी रेट वसूले जाने का मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में भी उठा है. छात्रों के हितों में स्टेशनरी आईटम्स पर जीएसटी रेट में कटौती की मांग से जुड़ा सवाल सरकार से किया गया तो वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.
स्टेशनरी आईटम्स पर नहीं घटेगा जीएसटी
राज्यसभा सांसद अब्दुल बहाब ने वित्त मंत्री से स्कूल कॉलेजों में जाने वाले छात्रों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्टेशनरी आईटम्स को जीएसटी के उच्च स्लैब में रखे जाने का आचित्य पूछा? उन्होंने सरकार से सवाल किया, छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए क्या सरकार स्टेशनरी आईटम्स पर जीएसटी रेट्स को घटाने पर विचार करेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा, सरकार के सामने (स्टेशनरी आईटम्स पर जीएसटी रेट घटाने का) ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने कहा जीएसटी रेट्स और छूट, जीएसटी काउंसिल की सिफारिशों के आधार पर नोटिफिकेशन जारी कर लागू किया जाता है. उन्होंने बताया कि जीएसटी काउंसिल एक संवैधानिक संस्था है जिसमें केंद्र और राज्य दोनों ही शामिल हैं. उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलोजों में छात्रों के इस्तेमाल किये जाने वाले स्टेशनरी आईटम्स पर कंसेशनल जीएसटी रेट्स लगता है जो कि 0 -12 फीसदी तक लगता है. केवल पेन पर 18 फीसदी जीएसटी रेट लागू है.
स्टेशनरी आईटम्स पर 0 - 18% लगता है GST
वित्त राज्यमंत्री ने अपने जवाब में स्टेशरी आईटम्स पर लगने वाले जीएसटी रेट का डेटा भी दिया है. जिसमें बताया गया कि स्लेट पेंसिल और चॉक स्टिक पर कोई जीएसटी नहीं देना होता है. इरेजर पर 5 फीसदी, पेंसिल, क्रेऑन्स, पासटेल्स, ड्रॉइंग चारकोल और टेलर्स चॉक पर 12 फीसदी जीएसटी रेट के स्लैब में आता है. पेंसिल शार्पनर्स पर 12 फीसदी, मैथमैटिकल्स बॉक्स, जियोमेट्रिक बॉक्स और कलर बॉक्स भी 12 फीसदी जीएसटी रेट के स्लैब में आता है. एक्सरसाइज बुक, ग्रॉफ बुक, लैबरोटरी नोट बुक और नोट बुक पर पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगता है. अनकोटेड पेपर और पेरबोर्ड जिसका इस्तेमाल ग्राफिंग, लिखिने, प्रीटिंग के लिए किया जाता है वो भी 12 फीसदी जीएसटी रेट के स्लैब में आता है. जबकि बॉल प्वाइंट पेन मार्कर्स फाउंटेन पेन पर 18 फीसदी जीएसटी रेट लगता है.
पेंसिल-शार्पनर्स पर पहले 18% था जीएसटी
पहले पेंसिल शार्पनर्स पर 18 फीसदी जीएसटी लगता था. जिसे फरवरी 2023 में हुए जीएसटी काउंसिल की बैठक में घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया. एक मार्च 2023 को नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद ये फैसला लागू कर दिया गया.
हार्ट अटैक के बाद कैसी है श्रेयस तलपड़े की हालत?
बॉलीवुड एक्टर श्रेय तलपडे को बीते दिन हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वहीं अब उनकी पत्नी ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है.
श्रेयस के फैंस एक्टर की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. ऐसे में अब एक्टर की पत्नी दीप्ति ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर श्रेयस का हेल्थ अपडेट दिया है.
कैसी है श्रेयस तलपड़े की हालत?
श्रेयस तलपड़े की पत्नी दीप्ति ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. दीप्ति ने अपने नोट में लिखा है, “मेरे पति की तबीयत खराब की खबर सुनकर आप लोगों ने जिस तरह मेरा साथ दिया इसके लिए मैं आभारी हूं. मुझे यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि उनकी हालत अब स्थिर है और जल्द ही वो डिस्चार्ज हो जाएंगे.'
दीप्ति ने आगे लिखा, 'मेडिकल टीम की एक्सेपशनल केयर और टाइमली रिस्पॉन्स इस दौरान काफी अहम रहा है और हम उनके आभारी हैं. आप सब हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें. उनकी रिकवरी जारी है. ऐसे समय में आपका साथ हमें शक्ति देता है.'
भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ,मोदी सहित भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद
जयपुर । राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वही दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे है।
शपथ ग्रहण समारोह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल,मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत 16 केंद्रीय मंत्री और 17 सीएम और डिप्टी सीएम समारोह में शामिल हुए ।
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए।राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले संत मृदुल कृष्ण शास्त्री से सरल बिहारी मंदिर में मुलाकात की।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैं यहां आया हूं...मैं भजनलाल शर्मा और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। निश्चित रूप से PM मोदी की गारंटी को भजनलाल शर्मा पूरा करेंगे ये मैं दावे के साथ कहता हूं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, आज बहुत खुशी का दिन है...मैं (मनोनीत मुख्यमंत्री) भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं देता हूं...लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को अपनाया है और कांग्रेस की गांरटी को ठुकराया है ।