देश-विदेश
यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर से शीतकाल के लिए बंद होंगे
देहरादून । चारधाम यात्रा इस समय पूरे चरम पर चल रही है। जहां हर रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है, वहीं अब चारधाम यात्रा में चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि की एक-एक कर घोषणा शुरू हो गई है। 15 नवंबर को भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति शीतकालीन प्रवास श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। विजय दशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी।
साथ ही श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी मंगलवार 24 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में तय की जाएगी।कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुताबिक, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में रावल और धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की तिथि तय करने के कार्यक्रम समारोह में यात्रा वर्ष 2024 के लिए मंदिर भंडार की जिम्मेदारी के तहत मंदिर समिति द्वारा हकहकूक धारियों को पगड़ी भेंट की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने झारखंड के गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में संभाली चुनाव प्रचार की कमान
भ्रष्टाचार के हर आलम का यही आलम होगा : राम विचार नेताम
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री तथा झारखंड के पूर्व सहप्रभारी रहे श्री राम विचार नेताम इन दिनों प्रदेश के प्रवास पर हैं। यहां उन्होंने राज्य के गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर राम विचार नेताम ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों एवं वन संपदा से संपन्न राज्य होने के बाद भी उसे परिवारवाद ने विकास के मानक में पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा परिवारवाद की वजह से राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त हैं। आदिवासी बहुल राज्य में भी आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अलग है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। मंत्री आलमगिरी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्रि ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं, वह हर भ्रष्टाचारी का यही आलम करेंगी। उन्होंने कहा, झारखंड से सटे हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आदिवासियों, गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं झारखंड में उनके हक का पैसा पिता-पुत्र और मंत्री तथा उनके सहयोगियों के कमीशन में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता प्रदेश की नकारा और भ्रष्ट सरकार का बोरिया बिस्तर हमेशा के लिए बांधने का काम करेगी।
वर्दी में वीडियो और रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं! होगी कड़ी कार्रवाई
राजस्थान मेंं पुलिसकर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले वीडियो और रील पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं और कहा गया है कि वर्दी में गैर-पुलिसिया मामलों में ये सब करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
जयपुर: पुलिसकर्मियों के वर्दी में वीडियो और रील बनाने के मामले अक्सर सामने आते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। इस मामले से जुड़े निर्देश सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को भेजे गए हैं। जिसमें कहा गया है कि वर्दी में 'गैर-पुलिसिया मामलों' पर वीडियो, रील या स्टोरी वगैरह अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वर्दी में 'गैर-पुलिसिया मामलों' पर वीडियो, रील या स्टोरी आदि अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। इस संबंध में राजस्थान पुलिस के मुखिया यू आर साहू ने मंगलवार को सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यू आर साहू ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में स्वयं के वीडियो, रील और स्टोरी जिनका पुलिस कार्य से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं होता है, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट या अपलोड करना पुलिस नियमों के खिलाफ है। इससे विभाग की गरिमा और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
साहू ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों, कमांडेंट एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि भविष्य में किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस कार्य से संबंधित कार्य के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के वीडियो, रील, स्टोरी तैयार कर पोस्ट व अपलोड नहीं की जाएं।
नियंत्रक अधिकारी इस प्रकार की पोस्ट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया है कि पुलिस वर्दी हमारी प्रतिबद्धता, समर्पण और जनता के प्रति हमारी जवाबदेही का प्रतीक है। इसका उपयोग करते समय हमें अत्यधिक सावधानी और गंभीरता बरतनी चाहिए। वर्दी में अनुचित सामग्री का प्रसारण न केवल अनुशासनहीनता का प्रतीक है, बल्कि यह जनता के बीच विश्वास को भी कमजोर करता है।
धनबाद की सबिता मोहालिक ने जीता ‘मेरी पौष्टिक रसोई’ का छठा सीजन
स्वादिष्ट ‘मोरिंगा ड्रमस्टिक पल्प पैटीज़ और केले के फूल की चटनी’ बनाकर बनीं विजेता
ग्लेनमार्क फाउंडेशन ने इडोब्रो इम्पैक्ट सॉल्यूशंस के सहयोग से पाक प्रतियोगिता ‘मेरी पौष्टिक रसोई’ के छठे सीज़न के सफल समापन की घोषणा की। इस अखिल भारतीय पहल का उद्देश्य पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों के उत्सव और प्रचार के माध्यम से कुपोषण से मुकाबला करना है। साथ ही इसका मकसद देशभर में खान-पान की स्वस्थ और बेहतर आदतें अपनाने के लिए समुदायों को सशक्त बनाना भी है। फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वालीं सीमा सेतुमाधवन ‘मेथी दाना सब्जी’ के साथ खुली श्रेणी की विजेता रहीं।
स्पर्धा का व्यापक प्रभाव
24 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों से 800 से अधिक प्रविष्टियाँ हासिल हुईं, जिनमें 250 से अधिक कस्बे और शहर शामिल हैं। इनमें लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की प्रविष्टियाँ और जम्मू और कश्मीर से पहली बार भागीदारी भी शामिल हैं
50 से 65 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों की ओर से प्रस्तुतियों में वृद्धि दर्शाती है कि पीढ़ियों के बीच पोषण में सुधार के लिए व्यापक प्रतिबद्धता बढ़ रही है।
प्रतिभागियों ने चार श्रेणियों- एनजीओ, पेशेवर, छात्र और ओपन/व्यक्तिगत में अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया।
पाक कला की उत्कृष्टता का जश्न
एक कड़ी चयन प्रक्रिया, जिसका समापन 25 फाइनलिस्ट्स के साथ रमानाथ पय्याडे कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई में एक भव्य कुक-ऑफ प्रतिस्पर्धा के रूप में हुआ।
सेलिब्रिटी शेफ गौतम महर्षि, अनुराधा शेखर, डॉ. बीएमएन कॉलेज के पूर्व वाइस प्रिंसिपल और शेफ योगेश उटेकर, प्रिंसिपल आरपीएच इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी स्टडीज सहित एक प्रतिष्ठित ग्रैंड जूरी ने पोषण, नवाचार और खाना पकाने के जुनून पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यंजनों का मूल्यांकन किया।
इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर- कॉर्पोरेट सर्विसेस, चेरिल पिंटो ने कहा, "ग्लेनमार्क फाउंडेशन में हमने हमेशा खान-पान संबंधी अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और इसका जश्न मनाने का प्रयास किया है, क्योंकि आधुनिक जीवनशैली के कारण अक्सर हमारी समृद्ध विरासत प्रभावित होती है। ‘मेरी पौष्टिक रसोई’ के माध्यम से, हमने कुपोषण जैसे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मुद्दों को दूर करने में पारंपरिक खान-पान के गहरे असर को सामने लाने की कोशिश की है। यह पहल सिर्फ व्यंजनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हमारे समुदायों के सामने आने वाली पोषण संबंधी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए, खान-पान की स्वस्थ और बेहतर आदतों की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव की दिशा में भी काम करती है। संवाद को बढ़ावा देकर और स्थायी खाद्य संस्कृतियों को अपनाते हुए हम देश भर में व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों पर स्थायी और परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए प्रयास करते हैं।"
डॉ. बीएनएम कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रिंसिपल और जूरी की सदस्य अनुराधा शेखर ने कहा, "रेसिपीज़ न केवल देखने में प्रभावशाली थीं, बल्कि अत्यधिक पौष्टिक, नवीन और प्यार से बनाई गई थीं। फाइनलिस्ट्स ने वास्तव में खाना पकाने और पोषण के प्रति अपने जुनून का प्रदर्शन किया, जिससे जजों के लिए विजेताओं का चयन करना एक मुश्किल काम हो गया।"
इडोब्रो इम्पैक्ट सॉल्यूशंस के चीफ इम्पैक्ट ऑफिसर और एमडी करोन शैवा ने कहा, "यह पहल उद्योग, नागरिक समाज, शिक्षा और सरकार के बीच सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती है। इन आवश्यक 4 प्रमुख हितधारक समूहों की सहायता से ही हम ‘मेरी पौष्टिक रसोई’ के मकसद को हासिल कर सकते हैं। दीर्घकालिक परिणामों के लिए आपसी सम्मान और विश्वास सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक की भूमिका को समझना और भी महत्वपूर्ण है।"
ये रहे विजेता
एनजीओ श्रेणी- गुजरात से पवन कुमार ‘बाजरा गुट्टा करी’ के साथ।
व्यावसायिक श्रेणी- झारखंड की सबिता मोहालिक ‘मोरिंगा ड्रमस्टिक पल्प पैटीज़ और केले के फूल की चटनी’ के साथ।
खुली श्रेणी- उत्तर प्रदेश से सीमा सेतुमाधवन ‘मेथी दाना सब्जी’ के साथ।
छात्र श्रेणी- महाराष्ट्र से सालिहा चौधरी ‘रागी मुद्दे सोप्पु सर्रू और पल्या’ के साथ।
प्रतियोगिता ने जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को अपने पाक कौशल का प्रदर्शन करने और स्वस्थ भोजन की आदतों को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान किया। कुपोषण से लड़ने के लिए ग्लेनमार्क फाउंडेशन का समग्र दृष्टिकोण बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को लक्षित करता है और विभिन्न कार्यक्रमों और प्रयासों के माध्यम से कुपोषण से लड़ने के लिए एक साथ अनेक मोर्चों पर काम करता है।
ड्रिप स्प्रिंकलर उपयोग हेतु कृषकों को करें प्रेरित- कलेक्टर
अनुपपुर । कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कहा कि उद्यानिकी विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को ड्रिप स्प्रिंकलर उपयोग हेतु प्रेरित किया जाए, जिससे जल का अपव्यय रुक सके। उन्होंने कहा कि ड्रिप सिंचाई पद्धति, सिंचाई की आधुनिकतम पद्धति है। इस पद्धति में पानी की अत्यधिक बचत होती है, इस पद्धति के अन्तर्गत पानी पौधों की जड़ों में बूंद-बूंद करके जाता है तथा स पद्धति में जल का अपव्यय नगण्य होता है। कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में 17 मई को आयोजित होने वाली संभागीय एपीसी की बैठक की तैयारी की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, परियोजना अधिकारी आत्मा निशा सिन्हा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. ए.पी. पटेल, सहायक संचालक उद्यान श्री सुभाष श्रीवास्तव, सहायक संचालक मत्स्य सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
दौर में देर रात भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर में घुसी कार, 8 लोगों की मौत
इंदौर में जिस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, वह बुधवार देर रात हुआ. एक का रेत के खड़े डंपर में जा घुसी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर घाटाबिल्लौद के पास यह हादसा हुआ है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है. हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है. बताया जा रहा है कि कार बेटमा के पास रतलाम पासिंग कार रोड पर खड़े डंपर में जा घुसी. डंपर रेत से भरा हुआ था. घटना स्थल पर रेत बिखरी हुई है. इस हादसे में एक वृद्ध घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर BJP का सदन में भारी हंगामा
स्वाति मालीवाल की बदसलूकी को बीजेपी MCD सदन में मुद्दा बना कर दिल्ली नगर निगम अधिनियम की धरा 74 के अंतर्गत निंदा प्रस्ताव लायी दिल्ली बीजेपी के MCD में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया है की सी ऍम आवास में महिलाये असुरक्षित है।
वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
अनुपपुर । कलेक्टर आशीष वशिष्ठ तथा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार के निर्देशन में बुधवार 15 मई को यातायात पुलिस कार्यालय में वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ए.के. अवधिया तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर.पी. सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ (एम.एस.) डॉक्टर जनक सारीवान द्वारा 89 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया तथा नेत्र कैसे स्वस्थ रखें उसकी सलाह भी दी गई। इसके साथ ही सभी वाहन चालकों के बीपी एवं ब्लड शुगर की जांच की गई एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई। शिविर में वाहन चालकों को बीपी एवं शुगर को मेंटेन रखने के लिए आवश्यक सलाह दी गई, जिससे नेत्र में कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको को मारी गोली, अस्पताल में कराए गए भर्ती
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको को गोली मारे जाने की खबर है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्लोवाकिया के प्रधान मंत्री रॉबर्ट फ़िको को गोली मारकर घायल कर दिया गया है।
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको को गोली मारे जाने की खबर है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्लोवाकिया के प्रधान मंत्री रॉबर्ट फ़िको को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फ़िको को हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक सामुदायिक केंद्र के सामने गोली मार दी गई, जहां वह एक सरकारी बैठक में हिस्सा ले रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों के अनुसार, कई गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।
स्लोवाक नेता को अस्पताल ले जाया गया है और उनके कथित हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजधानी ब्रातिस्लावा से लगभग 180 किमी (112 मील) उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा में इस घटना को अंजाम दिया गया। एक वीडियो में हैंडलोवा में सांस्कृतिक केंद्र के ठीक बाहर कई लोगों को संदिग्ध को पकड़ने के लिए दौड़ते हुए दिखाया गया है। गोलीबारी पर अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया में, स्लोवाकिया की निवर्तमान राष्ट्रपति ज़ुज़ाना कैपुतोवा ने कहा कि वह प्रधान मंत्री पर "क्रूर और क्रूर" हमले से स्तब्ध हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही हैं। पिछले सितंबर में चुनावों के बाद लोकलुभावन-राष्ट्रवादी गठबंधन के प्रमुख के रूप में फ़िको स्लोवाकिया में सत्ता में लौट आए थे।
तेज रफ्तार BMW ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नर्स समेत दो की मौत
सड़क हादसे की घटनाएं आये दिन सामने आ रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है। नोएडा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार पांच लोगों में से दो की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 24 के क्षेत्र में सुबह करीब 6:00 बजे के आस-पास एक ई-रिक्शा (यूपी 16 जेटी 4052) सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। उसमें ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (एचआर 26 ईबी 7770) ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल
घायल लोगों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर- 110 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमडब्ल्यू पर सवार तुषार और आदि को हिरासत में ले लिया गया है। एक अन्य व्यक्ति अमन सिसोदिया मौके से फरार है। तीनों नोएडा सेक्टर- 41 के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि गिझौड निवासी रिक्शा चालक राजेंद्र (45) के अलावा पवन (27) और सूरज (20) इस घटना में घायल हुए हैं। मरने वालों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा (50) और मेट्रो हास्पिटल की स्टाफ नर्स रश्मि (25) के रूप में हुई है। (IANS)
अस्पताल में राखी सावंत की हालत नाजुक, हो रही है एंजियोग्राफी, रितेश ने बताया हाल
एक्ट्रेस, डांसर और 'बिग बॉस' फेम राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं और गंभीर हालत में हैं। उन्हें मंगलवार रात को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के अस्पताल में एडमिट किया गया था। बुधवार को राखी के पूर्व पति रितेश कुमार ने हेल्थ अपडेट देते हुए मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि राखी की एंजियोग्राफी की तैयारी हो रही है। उनकी हालत अभी क्रिटिकल बनी हुई है। रितेश ने इसके साथ ही फैंस से अपील की है कि वह राखी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें.
रितेश कुमार ने राखी सावंत का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया, 'राखी जी एडमिट हैं, हॉस्पिटल में हैं। उनकी स्थिति अभी काफी गंभीर है। कल हमलोग रात से अस्पताल में हैं। रात से उनको सीने में बहुत तेज दर्द हुआ। कल रात में उन्होंने शिकायत की कि उनको तेज दर्द हो रहा है और वह हाथ भी नहीं उठा पा रही हैं। साथ ही उनको सीने में सेंटर में दर्द हो रहा है।'
रितेश बोले- डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक जैसा कुछ नहीं कहा है
रितेश से पूछा गया कि क्या यह हार्ट अटैक था? इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए हार्ट अटैक की बात जहां तक है तो यह डॉक्टर ही बता पाएंगे। डॉक्टर्स से हमारी लगातार बात हो रही है, पर अभी तक कोई कॉन्सोलिडेटेड रिपोर्ट नहीं मिली है। उनका ईसीजी और ईको हो चुका है। अब वह उनकी एंजियोग्राफी की तैयारी कर रहे हैं।
बान्धवगढ़ टाइगर रिज़र्व में आया नया मेहमान
उमरिया । बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्य प्राणियों के लिए खुश कर देने वाली खबर आई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नया मेहमान आया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बुधवार को हथिनी अनारकली ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म की जानकारी के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल हैं। बच्चे के पिता हाथी गौतम को कैंप की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की अनारकली की उम्र लगभग 60 वर्ष है। अनारकली की जन्म 1964 में हुआ था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने 1978-79 में सोनपुर बिहार मेला से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लेकर आए थे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे अनारकली ने पांचवें बच्चे को जन्म दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की हथिनी अनारकली ने बच्चे को जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी हुई है। हथिनी के भी स्वास्थ्य की जांच की जा रही हैं। हथिनी अनारकली आमा नाला कैंप में बच्चें को जन्म देने के बाद बांधवगढ टाइगर रिजर्व प्रबंधन में आमानाला कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी है। गौतम हाथी को सुरक्षा के लिए तैनात किया है। बीट गार्ड,चारा कटर सहित महावत 24 घंटे कैंप में रहेंगे। और हथिनी और बच्चे की निगरानी करेंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह 6.15 में हथिनी के नर बच्चे को जन्म दिया हैं। हथिनी को उच्च गुणवत्ता का राशन दिया जाएगा। हथिनी का डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, ग्वालियर में गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और सिंधिया राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Raje Died) का निधन हो गया है. उनकी मौत से राजनीतिक जगत में शोक है. दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.
मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने माधवी राजे को श्रद्धांजलि दी. सिंधिया परिवार के करीबी, परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं.
दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा, जहां 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया नेपाल के एक राजघराने से ताल्लुक रखती थीं. उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे.
चारधाम यात्रा : 2 दिन तक बंद रहेगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली , चारधाम यात्रा केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो गया है। इस यात्रा को शुरू हुए अभी 5 दिन ही हुए हैं। लेकिन चार धाम यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं अब तक चार धाम यात्रा के लिए गए 11 लोगों की मौत भी हो गई है।
यात्रा के शुरू होते ही चार धाम में लग रही भारी भीड़ को देखते हुए दो दिनों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि 15 और 16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। यह फैसला चार धाम की यात्रा के लिए आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए लिया गया है। एक प्रेस वार्ता के दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि 15 अप्रैल से अभी तक 26,73,519 रजिस्ट्रेशन हुए थे. गंगोत्री में 4,21,366 रजिस्ट्रेशन किए गए. यमुनोत्री में 4,78,576 रजिस्ट्रेशन किओए गए. वहीं हेमकुंड साहिब के लिए अब तक 59 हजार से अधिक लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है. बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई से खुलेंगे।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज.....पूरे देश में लागू होगी आचार संहिता .....
आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे से होगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
कयास लगाए जा रहे हैं कि 543 सीटों के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव 7 या 8 फेज में हो सकते हैं। इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी होगा। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद CEC राजीव कुमार समेत तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।
राजनीतिक दल प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें
चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि चुनाव प्रचार अभियानों में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी रूप में न करें। पार्टियों को भेजी गई एडवाइजरी में चुनाव पैनल ने पार्टियों और उम्मीदवारों से चुनावी प्रक्रिया के दौरान बच्चों से पोस्टर और पर्चे बांटने, नारेबाजी करने को लेकर जीरो टॉलरेंस जाहिर किया है।
2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े
2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है।
चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।
85+ उम्र के बुजुर्ग ही घर से वोट दे सकेंगे
चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद शुक्रवार (1 मार्च) सरकार ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट से वोटिंग करने वाले चुनावी नियम में बदलाव किया है। अब केवल 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग मतदाता ही पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकेंगे। अभी तक 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस सुविधा के पात्र थे। कानून मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन में बताया कि 85 की उम्र पार चुके वोटर्स को यह सुविधा देने के लिए चुनाव संचालन नियम 1961 में संशोधन किया गया है।
2014-2019 में ऐसा था शेड्यूल
पिछले दो लोकसभा चुनाव में चुनाव की तारीखों के ऐलान और वोटिंग के बीच करीब 40 से 50 दिन का अंतर था। 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे। चौथे दिन 23 मई को रिजल्ट आया था। इसी तरह 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी 5 मार्च को की गई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव कराए गए थे। इस बार भी रिजल्ट चौथे दिन 16 मई को आए थे।
लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख से ज्यादा सेंट्रल फोर्स के जवानों को तैनात किया जाएगा। जवानों का पहला बैच 1 मार्च को देश के अति संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व तैनाती के हिस्से के रूप में लगभग 2,000 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। जिसमें करीब 1.5 लाख जवान होंगे।
सार्वजनिक जीवन में तनाव रोकथाम की दिशा में प्रभावी प्रबंधन-विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत.
विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने मुंबई में आयोजित ‘‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत’’ में दूसरे दिन के सत्र में भाग लिया.
रायपुर: ’’राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत’’ के सम्मेलन का उद्घाटन मान. लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया। इस अवसर पर मान. अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा डाॅ. चरणदास महंत उपस्थित थे । उद्घाटन अवसर पर देश की विधानसभा/विधान परिषद के मान. अध्यक्ष/सभापति, मान. उपाध्यक्ष/मान. उपसभापति, मान. विधायकगण एवं समस्त विधान मंडलों/विधान परिषदों के मान. सचिव एवं सूचना/ मीडिया अधिकारी सम्मिलित हुए ।
सम्मेलन में प्रथम सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों (विधायकों) और विधान परिषदों (एमएलसी) के सदस्यों का आपस में सौजन्य मिलन (भेंट) कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह रखा गया। तदुपरांत द्वितीय सत्र में विषयगत समानांतर सत्र, गोल मेज चर्चा, आदि कार्यक्रम रखा गया।
सम्मेलन के दौरान दूसरे दिन के सत्र में मान. छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ’’सार्वजनिक जीवन में तनाव प्रबंधन’’ से संबंधित सत्र में अपने संबोधन में कहा कि.तनाव मूल रूप से मन के अनुकूल नहीं होने की एक ऐसी अवस्था है जिसके कारण कार्यो, विचारों, अपेक्षाओं और स्वयं के जीवन प्रबंधन के मध्य आपसी तालमेल का अभाव होता है। पूरा विश्व समुदाय तनाव, इससे पैदा होने वाले अन्य शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों की रोकथाम की दिशा में प्रयासरत् है और इसके लिए जीवनशैली में बदलाव के साथ, जीवन के बेहतर प्रबंधन हेतु विभिन्न प्रभावी उपायों पर जोर दिया जा रहा है ।
इस अवसर पर सत्र के दौरान सिक्किम विधान सभा के मान. अध्यक्ष श्री अरूण कुमार उप्रेती छत्तीसगढ विधान सभा के मान. नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, देश की विभिन्न विधान सभाओं के 56 मान. सदस्य सहित छत्तीसगढ विधान सभा के 29 मान. सदस्य भी उपस्थित रहे ।
इसके अलावा सम्मेलन के पहले दिन के सत्र में मान. अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा डाॅ. चरणदास महंत ने अपने सम्बोधन में देश के समस्त मान. अध्यक्षों से आव्हान भी किया था कि वे सभी एक मंच पर आकर देश के विकास में अग्रसर हों।
‘‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत’’ भारत का पहला गैर-पक्षपातपूर्ण संगठन है। राजनीति में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को राजनीतिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए वर्ष 2005 में श्री राहुल वी. कराड द्वारा एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट (एमआईटी-एसओजी) स्थापना की थी।
*07 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्जीय आरोपी गिरफ्तार*
रायपुर पुलिस: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 14.06.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापरा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान के सामने समवेत शिखर पास कुछ व्यक्ति अपने पास बैंग में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रोहित चौबे एवं संजय शर्मा निवासी विदिशा मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी रोहित चौबे एवं संजय शर्मा को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से कुल 07 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 135/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार आरोपी -*
*01.रोहित चौबे पिता द्वारिका चौबे उम्र 30 साल निवासी नया मंडी उदय नगर विदिशा मध्यप्रदेश।*
*02.संजय शर्मा पिता सुनिल शर्मा उम्र 28 साल निवासी सागर रोड मिर्जापुर विदिशा मध्य प्रदेश।*