व्यापार

केन्द्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी सौगात, 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी..!

नई दिल्ली. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते या DA में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होगी. इस संशोधन के साथ, महंगाई भत्ता (DA) 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा. जिससे अपेक्षित 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि होगी.

पिछली बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब डीए को 50 प्रतिशत: से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया था. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से निपटने में मदद करने के लिए हर दो साल में डीए की घोषणा की जाती है. यह कर्मचारियों के टेक-होम वेतन का एक हिस्सा है. इसकी गणना उनके मूल वेतन के एक हिस्से के रूप में की जाती है.

उदाहरण के लिए 1 लाख के मूल वेतन पर यदि सरकार 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा करती है तो DA 55 प्रतिशत होगा, जो 55000 के बराबर होगा. DA वह अतिरिक्त धन है जो सरकार व सार्वजनिक क्षेत्र के नियोक्ता अपने कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद करने के लिए देते हैं. इसकी गणना मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में की जाती है और कीमतों में कितनी वृद्धि हुई है. इसके आधार पर हर छह महीने में इसे संशोधित किया जाता है.

Leave Your Comment

Click to reload image