छत्तीसगढ़ / बालोद
जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई
बालोद, 17 जून 2026
बालोद जिले में संचालित 57 प्री मैट्रिक, 13 पोस्ट मैट्रिक, 16 आश्रम एवं 01 क्रीडा परिसर सहित कुल 87 छात्रावास, आश्रमों में छात्र-छात्राओं का प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि बालोद जिले में अध्ययनरत आरक्षित वर्ग के कक्षा पहली से महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक अध्ययनरत शाला के समीपस्थ स्थित छात्रावास, आश्रमों के अधीक्षकों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्था में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात् प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: बालोद जिले की ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को मिलेगा वेंडर का दर्जा, प्रशिक्षण संपन्न
बालोद, 17 जून 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बालोद जिले के गुरूर विकासखंड में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के कुशल निर्देशन में 17 जून 2026 को जनपद सभागार गुरुर मे ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को योजना के तहत आधिकारिक वेंडर के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया की गई है। इसके पश्चात आज संगठन की सदस्य महिलाओं को विस्तृत तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस पहल के बाद आंचल महिला संकुल संगठन अब क्षेत्र में सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) स्थापना, प्रचार-प्रसार और उससे जुड़ी सेवाओं में सीधे तौर पर भागीदारी कर सकेगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए आय के नए और स्थायी स्त्रोत खुलेंगे। सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू ने बताया कि आयोजित इस प्रशिक्षण मे मुख्यतः महिलाओं को सोलर पैनल के कार्य सिद्धांत, क्षमता और स्थापना से जुड़ी बुनियादी जानकारियों से अवगत कराया गया। सूर्य घर योजना के पोर्टल पर उपभोक्ताओं का पंजीकरण करने, आवेदन प्रक्रिया को समझने और वेंडर ऐप के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता और बैंक लोन की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया जिससे महिलाएं ग्रामीणों को आसानी से जागरूक कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। आंचल संकुल संगठन का वेंडर के रूप में चयन इस दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी श्री नितेश साहू, वेंडर रजिस्ट्रेशन हेतु राज्य नोडल श्री महेश जायसवाल, सहायक अभियंता सीएसईबी तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही आंचल महिला संकुल संगठन की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएँ प्रशिक्षण में शामिल हुईं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ साथ बिहान समूह महिलाओं को सोलर दीदी के रूप मे स्थापित भी करना है।
सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की बैठक
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत सदस्यों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी हुए शामिल
बालोद, 17 जून 2026
जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसी तरह बैठक में सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खनिज विभाग एवं आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।
प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा परिणाम घोषित
बालोद, 17 जून 2026
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा परिणाम घोषित की गई है। आदिवास विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन रविवार 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। प्राक्चयन परीक्षा पश्चात् प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर विद्यार्थी अपना रोल नंबर एवं मोबाईल नंबर प्रविष्ट कर प्राप्तांक का अवलोकन कर सकते हंै। उन्होेंने बताया कि काउंसलिंग की सूचना विभागीय वेबसाईट पर पृथक से दी जाएगी।
जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूल बसांे की जाँच तथा चालकों एवं परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण 21 जून को
बालोद, 17 जून 2026
परिवहन विभाग के द्वारा बालोद जिले में संचालित सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में उपलब्ध बसों की जाँच एवं चालकों तथा परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण जिला परिवहन कार्यालय मैदान में 21 जून 2026 को सुबह 08 बजे से किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के सभी शासकीय एव निजी स्कूलों में उपलब्ध बसों की जाँच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बस चालक एवं परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को स्कूल बसों के आरसी, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस, परमिट एवं वाहन चालक के लायसेंस, आईडीटीआर रायपुर में प्रशिक्षण प्राप्त सर्टिफिकेट आदि समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होेंने बताया कि इस दौरान स्कूल प्रबंधकों द्वारा जाँच हेतु बस उपलब्ध नहीं कराए जाने पर अधीनस्थ संचालित स्कूल बसों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बालोद में हुआ साइकिल रैली का आयोजन
फिट इंडिया का दिया संदेश
बालोद । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद में ’फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह रैली सुबह 06.30 बजे से जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से शुरू हुई। संडे आॅन सायकल (सायकल रैली) सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से प्रारंभ होकर, घड़ी चैक, पुराना बस स्टैण्ड, सदर मार्केट से होते हुए मधु चैक, कचहरी चैक वापस घड़ी चैक होते हुए कार्यक्रम स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में समाप्त हुई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलाई। इस गरिमामयी आयोजन में पार्षद गिरिजेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल अपनाने, शारीरिक रूप से एक्टिव रहने और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।
खरीफ वर्ष 2026 के लिए बालोद जिले में खाद, बीज का किया गया पर्याप्त भण्डारण
जिले में पर्याप्त उर्वरक, वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर वितरण
बालोद । भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चन्द्राकर ने बताया कि जिले के सहकारी समितियों में गतवर्ष पूर्ति के 80 प्रतिशत यूरिया एवं 60 प्रतिशत डी.ए.पी. का भण्डारण कराया जा रहा है। जिले को प्राप्त लक्ष्य (46300 मीट्रिक टन सहकारी क्षेत्र में) के विरूध्द अब तक सहकारी समितियों में करने हेतु 33580 मीट्रिक टन (72.50 प्रतिशत) उर्वरकों का भण्डारण किया जा चुका है। सहकारी समितियों से अबतक 20259 मीट्रिक टन उर्वरकों का उठाव किया जा चुका है एवं 13300 मीट्रिक टन सहकारी समितियों में शेष है। जिले के प्रत्येक कृषक को उवरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कृषक के रकबा के के आधार पर वैज्ञानिक अनुशंसा अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। यूरिया एवं डीएपी के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक उर्वरक के रूप में एस.एस.पी., एन.पी.के, का उपयोग कर कृषक पोषक तत्वों की पूर्ति कर रहे है। उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये उर्वरक निरीक्षको द्वारा लगातार जिले में संचालित उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। खरीफ वर्ष 2026 में 01 अप्रैल 2026 से अब तक 95 उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है एवं अनियमितता पाये जाने पर 36 विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस, 08 विक्रय केन्द्रों को विक्रय प्रतिबंध एवं 01 विक्रय केन्द्र का लायसेन्स निलंबन की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण लगातार चलता रहेगा एवं उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार से अनियमितता पाये जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरूध्द उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट धनोरा का निरीक्षण, जल्द शुरू होगी 27 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट धनोरा का निरीक्षण, जल्द शुरू होगी 27 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती 2025-26 हेतु राज्य के 1163 युवाओं का चयन
बालोद : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती 2025-26 हेतु राज्य के 1163 युवाओं का चयन
डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
बालोद : डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
जनभागीदारी अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही है जानकारी
जनजातीय गरिमा उत्सव
बालोद । भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के महत्वाकांक्षी जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में जनभागीदारी अभियान ’सबसे दूर सबसे पहले’ थीम पर जमीनी संपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 16 ग्राम, डौण्डी विकासखण्ड के 05, बालोद विकासखण्ड के 02, गुरूर एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के 01-01 गामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस अभियान में ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण भी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आज ग्राम मुड़गहन, देवारभाट, मटिया बी, धुरवाटोला, कुसुमकसा, चिखली, चिहरो, भैंसबोड़, मड़ियाकट्टा, करतुटोला बंजारी आदि गांवों में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गांवों में ’ट्रांजेक्ट वॉक’ और साइकिल रैली के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने का संदेश देने के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।
ग्रामीणों व हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम ढोर्रीठेमा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर
शिविर में 745 आवेदनों का किया गया निराकरण
बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु बालोद जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ढोर्रीठेमा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम ढोर्रीठेमा सहित शिविर में आसपास के ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में उपस्थित जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य मिथलेश निरोटी, नगर पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष मोहंतिन चोरका एवं संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, एसडीएम सुरेश साहू, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, शिव प्रसाद बाटला, पुनीत सेन, रत्ना हिरवानी एवं साधना सोरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल एवं आईस बाॅक्स का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र एवं केसीसी कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था।
इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने बाल विवाह को सामाजिक बुराई के साथ-साथ सामाजिक अपराध बताते हुए शिविर में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह के रोकथाम के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर में आज अपने-अपने विभागों से संबंधित कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति के अलावा आम नागरिकों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर लोक कलाकारों के द्वारा सुमधुर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम ढोर्रीठेमा में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 859 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 745 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया।
जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के चंहुमूखी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। कौड़ो ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान शासन एवं प्रशासन के प्रतिनिधि आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं से रूबरू होेने के साथ-साथ शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन का भी मूल्यांकन कर रहे हैं। जिससे कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुँचाया जा सके। कौड़ो ने भीषण गर्मी में भी ग्राम ढोर्रीठेमा में आयोजित सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर सराहना व्यक्त की। जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम ने ग्राम ढोर्रीठेमा में आयोजित इस जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थित पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार के प्रति आम नागरिकों में बहुत ही उत्साह और उमंग का वातावरण है।
उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवदेनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे कि उन्हें शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। जिला पंचायत सदस्य मिथलेश निरोटी ने ग्राम ढोर्रीठेमा में आयोजित इस जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति को बहुत ही सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है तभी राज्य शासन के इस महत्वाकांक्षी कार्य सफलीभूत हो पाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अंचल के प्रमुख मांगों एवं समस्याओं की ओर शिविर में उपस्थित आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट भी कराया।
उल्लेखनीय है कि ढोर्रीठेमा में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कुंजकन्हार, भर्रीटोला, ढोर्रीठेमा, पेण्डरी, पचेड़ा, पटेली, कंुआगोंदी, बोरगांव, उकारी, कांडे, टेकाढोडा, सिंगनवाही, कारूटोला और धोबनी ब ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन शामिल हुए थे। शिविर में जनपद पंचायत डौण्डी को 564 आवेदन, तहसीलदार डौण्डी को 84 आवेदन, विद्युत विभाग को 43, खाद्य विभाग को 21, कृषि विभाग को 15, महिला एवं बाल विकास विभाग को 17, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 22 एवं श्रम विभाग को 20 आवेदन सहित कुल 859 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 745 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में तहसीलदार देवेन्द्र नेताम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले सहित ब्लाक सरपंच संघ के अध्यक्ष ममता मण्डावी, तुलसी राम मरकाम, हिंसाराम साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा ढोर्रीठेमा कलस्टर में शामिल आसपास के विभिन्न ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पशु, पक्षियों के साथ करूणा के बीच बूचड़खाने की अवैधता पर मौन बालोद कलेक्टर
पशु-हितैषी आदेश वही अवैध बूचड़खाने पर चुप्पी
बालोद। जिला प्रशासन ने हाल ही में मूक पशु-पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जन - जागरूकता अभियान चलाते हुए व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहनों में मुर्गा-मुर्गियों को उल्टा न लटकाएँ, चारपहिया वाहनों में गाय-भैंस ठूंस-ठूंस कर न परिवहित करें और भूखे, प्यासे तथा बीमार पशुओं का परिवहन न करें। प्रशासन ने करुणा और संवेदना का भाव बनाए रखने का संदेश देते हुए पालन-पर अमल करने पर ज़ोर दिया।
इसी बीच जिले के डौंडी तहसील के ग्राम पंचायत कुसुमकसा से एक गंभीर शिकायत सामने आई है — एक मुस्लिम कसाई ने गांव के साप्ताहिक बाजार में स्थित शासकीय जमीन पर बिना अनुमति बूचड़खाना खोलकर अवैध कब्जा कर लिया है। इस बाबत स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्टों में लगातार उठती आवाज़ों के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई ठोस कार्यवाही दिखाई नहीं दे रही। शिकायतकर्ता बताते हैं कि मामले की प्रतिलिपि दुर्ग संभाग आयुक्त को लिखित रूप में दी जा चुकी है और इसकी नकल बालोद कलेक्टर कार्यालय में भी भेजी गई है, परन्तु फिर भी प्रशासन ने संज्ञान लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाए। गांव में चर्चा है कि वाहिद अली नामक कसाई की इतनी ऊंची पहुंच है कि इसके अवैध बूचड़खाने की दीवार पर एक खरोंच भी नहीं लग पाई। जिसमें दुर्ग संभाग आयुक्त (कमिश्नर) सहित बालोद कलेक्टर भी चुप्पी साधे हुए है।
स्थानीय लोग इस असंगत स्थिति पर नाराज़ हैं — जहाँ एक ओर प्रशासन पशु-हितैषी आदेश जारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शासकीय जमीन पर चल रहे अवैध बूचड़खाने पर चुप्पी संदेह पैदा करती है। वे आशंका जताते हैं कि संभवतः कलेक्टर महोदया तक संबंधित रिपोर्टें नहीं पहुँचीं, अथवा मामला अनदेखा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उचित जांच और तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि शासकीय जमीन की रक्षा हो और पशु-कल्याण संबंधी दिशा-निर्देशों की निष्पक्षता बनी रहे।
वही पशुधन विभाग के उप संचालक ने नागरिकों और व्यापारियों से आग्रह किया है कि जीव-जन्तुओं के साथ अमानवीय व्यवहार न करें क्योंकि यह पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत दंडनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुर्गियों व अन्य पक्षियों को उल्टा लटकाना, पैर बाँधकर दोपहिया पर ले जाना या प्रताड़ित करना पहले अपराध पर आर्थिक जुर्माना और तीन साल के भीतर पुनरावृत्ति पर तीन महीने तक कारावास, जुर्माना या दोनों के दायरे में आता है।
उप संचालक ने बताया कि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक पशु ठूंसना या बीमार, भूखे पशुओं का परिवहन करने पर वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने के साथ वाहन जब्त करने का प्रावधान भी है। गंभीर मामलों में भारतीय दण्ड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपंग करने पर भारी जुर्माना व पाँच वर्ष तक का कारावास भी हो सकता है।
जिला प्रशासन ने व्यवसायिक हित में भी पशुओं के साथ क्रूरता न दिखाने की सख्त हिदायत दी है तथा सुझाव दिया है कि पशु परिवहन के समय उपयुक्त पिंजरों या हवादार वाहनों का प्रयोग करें और निर्धारित क्षमता का पालन करें। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी स्थल पर पशु क्रूरता देखते ही नजदीकी पशु चिकित्सालय या पुलिस थाने को तुरंत सूचित करें और मूक पशुओं के प्रति संवेदनशील व जिम्मेदार रवैया अपनाएँ। वही जिले में ही शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बूचड़खाना संचालित किया जाना जिला प्रशासन पर सवालिया निशान लगाता है। अब देखना यह है कि कलेक्टर मैडम चुप्पी साधे रहती है अथवा कोई ढुलमुल आदेश जारी कर सांकेतिक कार्यवाही करवाती है।
गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम राहुद में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय का बालोद आगमन, गंगा मईया का लिया आशीर्वाद दल्लीराजहरा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बालोद। नवीन मार्कण्डेय के बालोद आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिला। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने गंगा मईया मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं विकास की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की।
जामगांव-रानीतराई में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
जामगांव-रानीतराई में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
राज्य शासन ने वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने जारी किया निर्देश
बालोद : राज्य शासन ने वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने जारी किया निर्देश