छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
आमामोरा में बैंक खाते की केवाईसी के लिए लगाई गई शिविर
गरियाबंद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर के निर्देशानुसार जिला अग्रणी बैंक के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा गरियाबंद द्वारा ग्राम पंचायत अमामोरा में बैंक खातों की केवाईसी कराने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लंबे समय से लेन-देन नहीं होने के कारण जिन खाताधारकों का निष्क्रिय हुए बैंक खातों को केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से सक्रिय कर बैंकिंग सेवाओं का लाभ फिर से हितग्राहियों मिलना प्रारंभ होगा। शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि बैंक खाता सक्रिय रहने से प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, वीबी-जी रामजी, वृद्धावस्था पेंशन, उज्ज्वला गैस सब्सिडी सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीणों को अपने बैंक खाते की केवाईसी समय पर कराने तथा बैंकिंग सेवाओं का नियमित उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को आवश्यकता के अनुसार समझदारी पूर्वक ऋण लेने, समय पर ऋण का भुगतान करने तथा वित्तीय योजनाओं का उचित उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के लाभों से भी अवगत कराया गया। डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। उन्हें समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड की जानकारी, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य बैंकिंग जानकारी साझा न करें। फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और मैसेज से सावधान रहने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
शिविर को संबोधित करते हुए लीड बैंक के एफएलसी प्रेमलाल साहू ने सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं के प्रभावी उपयोग और वित्तीय अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इससे ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ साइबर अपराधों से भी सुरक्षित रह सकते हैं।
शिविर में ग्राम पंचायत अमामोरा के सरपंच अर्जुन लाल कमार, सचिव गीताराम मरकाम, उपसरपंच लखन यादव, ब्लॉक आवास समन्वयक जनपद पंचायत गरियाबंद श्रीमती खुशबू सोनवान, टीए गोपी कुंजम, रोजगार सहायक भेश्वर यादव, बैंक ऑफ बड़ौदा गरियाबंद शाखा के बैंक मित्र घनश्याम यादव, पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन तकः गरियाबंद में वाटरशेड परियोजनाओं को मिलेगा नया विस्तार
गरियाबंद । जिले में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 3.0 (जलसम्भर विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 3.0) के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं को गति देने के लिए जिला स्तरीय डब्ल्यूसीडीसी (जलसम्भर प्रकोष्ठ-सह-आंकड़ा केंद्र) समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सह अध्यक्ष डब्ल्यूसीडीसी रणबीर शर्मा ने की। बैठक में जिले के अंतर्गत तैयार वाटरशेड प्रारंभिक परियोजना प्रतिवेदन के अनुमोदन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने वाटरशेड परियोजनाओं को केवल निर्माण कार्य तक सीमित न रखते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने वाले समग्र मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं डब्ल्यूसीडीसी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
जिले में 514 सूक्ष्म जलसम्भर क्षेत्र, 143 उच्च प्राथमिकता वाले -
बैठक में जिले में जल सम्भर क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 514 सूक्ष्म जलसम्भर क्षेत्र हैं, जिनमें से 143 उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों और जल उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने समेकित जलसम्भर प्रबंधन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय जलसम्भर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वन क्षेत्रों में भी जलसम्भर आधारित कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन क्षेत्रों में जल संरक्षण के कार्य होने से गर्मी के मौसम में वन्यजीवों के लिए जल की उपलब्धता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
तीन परियोजनाओं में 49 माइक्रोवाटर शेड होंगे शामिल -
बैठक में जिले में प्रस्तावित तीन जलसम्भर परियोजनाओं की जानकारी ली गई। इन परियोजनाओं के अंतर्गत क्रमशः 11, 17 एवं 21, यानी कुल 49 माइक्रोवाटर शेड कार्य शामिल किया जाना प्रस्तावित है। जलसम्भर विकास से संबंधित कार्यों के लिए लगभग 62 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत/प्रस्तावित होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने प्रस्तावित परियोजनाओं में आजीविका गतिविधियों को प्रभावी रूप से शामिल करने तथा ग्रामीणों की आय बढ़ाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊपरी ढाल से घाटी तक की अवधारणा के अनुरूप कम से कम एक आदर्श परियोजना विकसित कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नई जलसम्भर परियोजनाओं में पूर्व में स्वीकृत अथवा संचालित योजनाओं के कार्यों का दोहराव नहीं होना चाहिए। परियोजना के लिए स्थल का चयन स्थानीय आवश्यकता और जल संरक्षण की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाए। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं के कार्यों को गंभीरता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा जल संरक्षण के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप ही कार्यों का चयन और क्रियान्वयन हो।
जल संरक्षण के साथ पर्यावरण और आजीविका पर भी जोर -
जलसम्भर परियोजनाओं के माध्यम से वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्य किए जाएंगे। कलेक्टर ने उत्पादन प्रणाली को बेहतर बनाने तथा ग्रामीणों को परियोजनाओं से अधिक से अधिक आजीविका संबंधी लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गरियाबंद जिले में वाटरशेड विकास का एक प्रभावी आदर्श परियोजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना के परिणाम जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जलसम्भर से जुड़े कार्यों को गरियाबंद एवं मैनपुर क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में परियोजनाओं के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए परियोजना समूहों के गठन एवं ग्रामीणों की सहभागिता पर भी चर्चा की गई। आजीविका आधारित गतिविधियों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
पीएम आशा योजना की भी हुई समीक्षा -
बैठक में पीएम आशा योजना के अंतर्गत धान के अतिरिक्त अन्य फसलों की खरीद की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से अरहर एवं उड़द की खरीद के संबंध में जानकारी ली गई और किसानों को वैकल्पिक फसलों की खरीद व्यवस्था का लाभ सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
युवाओं के संकल्प और सामर्थ्य से बनेगा विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं को ‘विकसित भारत विजन 2047’ से जोड़ने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गरियाबंद के इंडोर स्टेडियम में आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में युवाओं के साथ विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ में युवाओं की भूमिका, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां तथा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ जैसे विषयों पर संवाद एवं परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया। समाजसेवी शीतल धु्रव, पैरा एथलीट प्रीति यादव, पैरा ओलंपिक गुलशन निषाद, एथलीट विजय ठाकुर, भारती साहू, दिलाशा सिंह सहित अन्य युवाओं को उनके योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक न रुकोः तोमर
मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध आह्वान ‘उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो’ का उल्लेख करते हुए युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन संघर्ष और निरंतर प्रयास के माध्यम से आगे बढ़ा जा सकता है। संकल्प और परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक प्रेरणा लेने तथा रचनात्मक एवं सृजनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, युवाओं को उनसे संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। परिश्रम का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए युवाओं को पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है। एमबीबीएस की सीटें करीब 12 वर्षों में 51 हजार से बढ़कर 1.30 लाख, एम्स की संख्या 7 से बढ़कर 25 और मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर करीब 800 हुई है।
युवाओं ने साझा किए विकसित भारत के विचार -
कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के छात्र नागेश साहू ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। छात्र गौरव ढीढ़ी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर प्रकाश डालते हुए देशहित में इसके विभिन्न पहलुओं और समय के साथ सतत विकास से होने वाले संभावित लाभों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देश की दिशा और स्थिति तय करने में युवाओं की जागरूक भागीदारी महत्वपूर्ण है। छात्रा चांदनी ठाकुर ने ‘विकसित छत्तीसगढ़दृविकसित भारत में युवाओं की भूमिका’ विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जीवनशैली के विकास पर भी ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं के लिए संचालित मेरा भारत पोर्टल, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों तथा कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेंगे तो छत्तीसगढ़ और भारत भी विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिकाः विधायक साहू
राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर चुका है और राज्य के विकास को नई दिशा देने के संकल्प के साथ ‘युवा उड़ान’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से देश और राज्य के लिए कुछ करने का सपना देखने तथा उसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने युवाओं को सोशल मीडिया का जागरूकता और सावधानी के साथ उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे केवल नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि नौकरी देने वाले बनने का लक्ष्य भी रखें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद सहित देश के युवाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका का उल्लेख करते हुए युवाओं से संगठित होकर सकारात्मक दिशा में काम करने का आह्वान किया।
कलेक्टर शर्मा ने छत्तीसगढ़ी कहावत से समझाया सफलता का मंत्र -
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए ‘मंजिल भी जिंदगी है’ कविता की पंक्तियां सुनाईं और कहा कि संघर्ष से ही सफलता का मार्ग बनता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी कहावत ‘डार से चुके बेंदरा, आषाढ़ से चुके किसान’ का उदाहरण देते हुए समझाया कि जीवन में सही समय पर सही कार्य करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बंदर पेड़ की डाली से चूकने पर गिर सकता है और किसान आषाढ़ के समय आवश्यक मेहनत न करने पर फसल उत्पादन में नुकसान उठा सकता है, उसी प्रकार युवा यदि अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय का सदुपयोग नहीं करेंगे तो सफलता के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं। कलेक्टर ने युवाओं को पुरुषार्थ, निरंतर अभ्यास और मेहनत को सफलता का आधार बताते हुए कहा कि जो कर्म करेगा, उसे उसका फल अवश्य मिलेगा। उन्होंने युवाओं से समय का सदुपयोग करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर अभ्यास करते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। एसपी वेदव्रत सिरमौर ने युवाओं को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में सहयोगी बनने तथा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी निकटतम थाना अथवा संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से देने की अपील की। उन्होंने युवाओं से सशक्त छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागी बनने का आह्वान किया।
जब मंच पर अफसर बने कलाकार और गूंज उठीं तालियां... अंतिम प्रस्तुति ने खींचा सबका ध्यान
जब मंच पर अफसर बने कलाकार और गूंज उठीं तालियां... अंतिम प्रस्तुति ने खींचा सबका ध्यान
युवाओं के संकल्प और सामर्थ्य से बनेगा विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष श्री तोमर
कलेक्टर ने महतारी सदन, मुक्तिधाम बालिका शौचालय एवं अन्य निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
गरियाबंद । कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वर्ष 2024-25 में राज्य शासन द्वारा शुरू की गई महतारी सदन के भवनों के सभी कार्याें को प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में यह भवन बनाए जा रहे है। उसे शीघ्र पूर्ण कराएं।
कलेक्टर ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उनका शत-प्रतिशत भुगतान संबंधित ठेकेदारों को करने के निर्देश दिए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम का निर्माण कराएं। जिससे की अंतिम संस्कार के दौरान धूप और बारिश से बचाव हो सके। उन्होंने स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण के कार्यों को भी शीघ्र स्वीकृत कर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले में विभिन्न शासकीय स्थलों का चयन करें ताकि विभिन्न विभागों को निर्माण कार्याें के लिए जरूरत के अनुसार शासकीय भूमि का आवंटन किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएमजेएसवाई, सीजीएमएससी, हाउसिंग बोर्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य को पूरा करें तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने घरों के छत पर सोलर पैनल लगाने को प्रेरित करने को कहा। कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का शत-प्रतिशत लाभ एसटी, एससी एवं ओबीसी के पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने कहा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने से बच्चों के पढ़ाई-लिखाई में मदद मिलती है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को विधायक निधि, सांसद निधि तथा प्रभारी मंत्री से संबंधित स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करने को कहा। ताकि उनके कार्याें को ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र पूरा कराया जा सकें। कलेक्टर ने राशन कार्डों के ई-केवाईसी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों का स्थायी पलायन हो चुका है और मृत हो चुके है उनकी नियमानुसार जांच एवं पंचनामा की कार्यवाही कर राशन कार्ड से नाम हटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर को प्रातः 8ः00 बजे छुरा विकासखण्ड के जतमई में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्णसिंह उके सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें
गरियाबंद ।कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज की जनदर्शन में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम कुरूसकेरा के योगेश्वर साहू ने पेंशन की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौपा। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को पात्रता अनुसार उन्हें पेंशन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रजनकट्टा के शिवनंदन ने ऋण पुस्तिका में नाम सुधार कराने, ग्राम अतरमरा के रामधीन केंवट ने जमीन का पट्टा प्रदान कराने तथा मोहन लाल सिन्हा ने नए राशन कार्ड बनवाने, ग्राम कुटेना के आनंदराम ने पशुशेड निर्माण के लिए आर्थिक सहायता तथा पीएम आवास योजना के तहत आवास प्रदान कराने, ग्राम गोनबोरा की हेमीन बाई ने धान बेचने के लिए ऋण पुस्तिका बनवाने, ग्राम लफेंदी के पीएम आवास सूची में नाम जोड़वाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को बुलाकार नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित
गरियाबंद । कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर बुनियादी ढांचा विकास कार्यों को गति देने तथा योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान राज्य कार्यालय से आएं मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के राष्ट्रीय मास्टर प्लान, जीआईएस आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तथा परियोजनाओं की समन्वित योजना एवं पंजीयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री गतिशक्ति भारत सरकार का राष्ट्रीय मास्टर प्लान है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास को गति देना तथा लॉजिस्टिक लागत को कम करना है।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए योजनाओं का समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस : मंगल भवन में होगा कार्यक्रम
गरियाबंद । संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन व जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चन्द्राकर के सहयोग से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन आयुर्वेद फॉर ए हेल्दीयर टुमॉरो थीम के अनुरूप जिला मुख्यालय गरियाबंद के मंगल भवन (गांधी मैदान) में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि आयुर्वेद जीवन का एक विज्ञान है जो 5 हजार साल से भी ज्यादा पुराना है। इसकी जड़े ऋग्वेद से जुड़ी हैं। आयुर्वेद शब्द आयु (जीवन) और वेद (विज्ञान) से मिलकर बना है। इसका उद्देश्य स्वस्थ्य स्वास्थ्य रक्षणं, आतुरस्य विकार प्रशमन है। इसका मतलब है स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा और बीमार व्यक्ति के विकार (रोग) को दूर करना।
आयुर्वेद सच्ची स्वास्थ्य स्थिति को चयापचय तत्यों के सामंजस्यपूर्ण संतुलन के रूप में परिभाषित करता है। इस संतुलन के लिए जैव-ऊर्जा (दोष), चयापचय अग्नि (अग्नि), शारीरिक ऊतकों (धातु) और अपशिष्ट निष्कासन (मल) के साथ-साथ एक शांत आत्मा (आत्मा), मस्तिष्क (मानस) और इंद्रियों (इंद्रियों) के बीच इष्टतम तालमेल आवश्यक होता है। चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में वर्णित वनस्पतियों, पशु उत्पादों और खनिजों के औषधीय एवं चिकित्सीय गुणों का उपयोग करते हुए आयुर्वेद आज भी अपनी प्राचीनता के साथ आधुनिक प्रासंगिकता बनाए हुए है। इस विज्ञान का मुख्य सिद्धांत यह है कि अच्छे स्वास्थ्य का मतलब है व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा का अपने आस-पास की दुनिया के साथ पुरी तरह से तालमेल होना।
सरकार आयुर्वेद क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक इकोसिस्टम स्थापित कर रही है। यह शिक्षा के आधुनिकीकरण, साक्ष्य-आधारित अनुसंधान और विकास, औषधि मानकौ की स्थापना, वैश्विक स्तर पर पहुंच तथा आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ एकीकृत करने के माध्यम से किया जा रहा है। सरकार का यह समय दृष्टिकोण आयुर्वेद तथा योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी समेत सभी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों की बढ़ती वैश्चिक लोकप्रियता के साथ-साथ आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदष् निर्धारित की गई है। आयुर्वेद भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक स्वास्थ्य परंपरा है, जिसमें स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा तथा रोगी के रोग का शमन प्रमुख उद्देश्य है। आयुर्वेद में दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार, योग, प्राणायाम, पर्याप्त निद्रा एवं स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया जाता है।
जिला आयुष अधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे आयुर्वेद के स्वास्थ्यवर्धक सिद्धांतों को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाएं। नियमित दिनचर्या, स्थानीय एवं ऋतु के अनुरूप पौष्टिक आहार, नियमित योग-व्यायाम तथा मानसिक संतुलन को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय आयुष संस्थानों एवं आयुर्वेद औषधालयों में जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, स्वस्थ आहार-विहार, योग एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।
भारत सरकार ने वर्ष 2025 से आयुर्वेद दिवस के लिए 23 सितंबर की निश्चित तिथि निर्धारित की है। इससे आयुर्वेद दिवस को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिली है। जिला आयुष अधिकारी ने आयुर्वेद दिवस में हो रहे निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय शिविर में नागरिकों से अपील है कि शिविर में अधिक से अधिक भाग लेकर चिकित्सीय सेवा का लाभ उठाये।
लोक कला दलों को वाद्ययंत्र हेतु सहायक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा
गरियाबंद । राज्य की कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन, सतत विकास एवं प्रोत्साहन के लिए ‘‘संगीत की दुर्लभ शैलियों व वाद्यों’’ के लिए संचालित योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में गरियाबंद जिले के कार्यशील लोक कला दलों को वाद्ययंत्र के लिए सहायक अनुदान उपलब्ध किया जाएगा। इसके लिए लोक कला दलों से निर्धारित प्रारूप में मांग पत्र एवं आवश्यक जानकारी आमंत्रित की गई है। इच्छुक कलाकार एवं दल 25 सितंबर 2026 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-56 में आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन पत्र संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत से प्राप्त किए जा सकते हैं।
आवेदन के साथ संलग्न सभी वांछित अभिलेख संस्था के सक्षम प्राधिकारी से प्रमाणित कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों में किसी प्रकार की अपूर्णता पाए जाने अथवा वांछित परिशिष्ट एवं संलग्नक निर्धारित अनुक्रम में संलग्न नहीं होने पर आवेदन विचार योग्य नहीं माना जाएगा। पात्र संस्थाओं को वाद्ययंत्र सहायता अनुदान नियमों में निर्धारित मापदंडों तथा उपलब्ध राशि के आधार पर सक्षम समिति द्वारा परीक्षण के उपरांत अनुशंसा की जाएगी। समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा तथा इस संबंध में कोई पत्राचार मान्य नहीं होगा। समिति की अंतिम अनुशंसा प्रशासकीय विभाग को अनुमोदन के लिए प्रेषित की जाएगी। पात्र संस्थाओं को स्वीकृत वाद्ययंत्र अनुदान राशि का भुगतान केवल ई-भुगतान के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित बैंक अथोराइजेशन लेटर में बैंक से संबंधित सही एवं पूर्ण जानकारी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम 23 सितंबर को, एक हजार युवा होंगे शामिल
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन 2047 से जोड़ने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10ः00 बजे वन विभाग परिसर के ऑक्शन हॉल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल क्षेत्र से जुड़े युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवा शामिल होंगे।
कार्यक्रम में आमंत्रित विषय विशेषज्ञ युवाओं से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तथा विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर परिचर्चा करेंगे। कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री साक्षी ध्रुव को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी जिला खेल अधिकारी गौतमचंद ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप
गरियाबंद । जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026के अंतर्गत स्वच्छता और सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल देखने को मिल रही है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिलेभर में स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रशासनिक अमले के साथ ग्रामीण भी स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण और सामाजिक सहयोग की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
विकासखंड देवभोग की ग्राम पंचायत कोड़कीपारा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों को साकार करने के लिए नेकी की दीवार की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को उनकी आवश्यकता की उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराना है। दीवार पर प्रेरक संदेश श्जो आपके पास अधिक है यहां छोड़ जाएं, जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जाएंश् लिखा गया है। ग्रामीण अपने अतिरिक्त कपड़े और अन्य उपयोगी सामग्री यहां रख रहे हैं। जरूरतमंद परिवार अपनी आवश्यकता के अनुसार इन वस्तुओं को सम्मानपूर्वक प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल को ग्रामीणों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।
इसी तरह जनपद पंचायत गरियाबंद क्षेत्र में ग्रामीण जल स्रोतों और जल धरोहरों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता शर्मा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब एवं जल स्रोतों के आसपास सफाई की। उन्होंने ग्रामीणों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने, जल स्रोतों के आसपास कचरा नहीं फेंकने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें
53 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश
पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं - कलेक्टर श्री शर्मा
गरियाबंद, 22 सितंबर 2026
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज की जनदर्शन में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम कुरूसकेरा के योगेश्वर साहू ने पेंशन की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौपा। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को पात्रता अनुसार उन्हें पेंशन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रजनकट्टा के शिवनंदन ने ऋण पुस्तिका में नाम सुधार कराने, ग्राम अतरमरा के रामधीन केंवट ने जमीन का पट्टा प्रदान कराने तथा मोहन लाल सिन्हा ने नए राशन कार्ड बनवाने, ग्राम कुटेना के आनंदराम ने पशुशेड निर्माण के लिए आर्थिक सहायता तथा पीएम आवास योजना के तहत आवास प्रदान कराने, ग्राम गोनबोरा की हेमीन बाई ने धान बेचने के लिए ऋण पुस्तिका बनवाने, ग्राम लफेंदी के पीएम आवास सूची में नाम जोड़वाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को बुलाकार नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने महतारी सदन, मुक्तिधाम बालिका शौचालय एवं अन्य निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों को सोलर पैनल लगाने को करें प्रेरित - कलेक्टर श्री शर्मा
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर को जतमई में होगा वृहद स्वच्छता अभियान
गरियाबंद, 22 सितंबर 2026
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वर्ष 2024-25 में राज्य शासन द्वारा शुरू की गई महतारी सदन के भवनों के सभी कार्याें को प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में यह भवन बनाए जा रहे है। उसे शीघ्र पूर्ण कराएं।
कलेक्टर ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उनका शत-प्रतिशत भुगतान संबंधित ठेकेदारों को करने के निर्देश दिए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम का निर्माण कराएं। जिससे की अंतिम संस्कार के दौरान धूप और बारिश से बचाव हो सके। उन्होंने स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण के कार्यों को भी शीघ्र स्वीकृत कर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले में विभिन्न शासकीय स्थलों का चयन करें ताकि विभिन्न विभागों को निर्माण कार्याें के लिए जरूरत के अनुसार शासकीय भूमि का आवंटन किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएमजेएसवाई, सीजीएमएससी, हाउसिंग बोर्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य को पूरा करें तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने घरों के छत पर सोलर पैनल लगाने को प्रेरित करने को कहा। कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का शत-प्रतिशत लाभ एसटी, एससी एवं ओबीसी के पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने कहा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने से बच्चों के पढ़ाई-लिखाई में मदद मिलती है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को विधायक निधि, सांसद निधि तथा प्रभारी मंत्री से संबंधित स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करने को कहा। ताकि उनके कार्याें को ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र पूरा कराया जा सकें। कलेक्टर ने राशन कार्डों के ई-केवाईसी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों का स्थायी पलायन हो चुका है और मृत हो चुके है उनकी नियमानुसार जांच एवं पंचनामा की कार्यवाही कर राशन कार्ड से नाम हटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर को प्रातः 8ः00 बजे छुरा विकासखण्ड के जतमई में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्णसिंह उके सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
स्वच्छता ही सेवा अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप
कोड़कीपारा में बनी नेकी की दीवार, जरूरतमंदों को मिल रही उपयोगी सामग्री
गरियाबंद में ग्रामीणों के साथ जनपद सीईओ ने की जल स्रोतों की सफाई, दिलाई स्वच्छता की शपथ
गरियाबंद, 22 सितंबर 2026
जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026के अंतर्गत स्वच्छता और सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल देखने को मिल रही है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिलेभर में स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रशासनिक अमले के साथ ग्रामीण भी स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण और सामाजिक सहयोग की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
विकासखंड देवभोग की ग्राम पंचायत कोड़कीपारा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों को साकार करने के लिए नेकी की दीवार की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को उनकी आवश्यकता की उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराना है। दीवार पर प्रेरक संदेश श्जो आपके पास अधिक है यहां छोड़ जाएं, जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जाएंश् लिखा गया है। ग्रामीण अपने अतिरिक्त कपड़े और अन्य उपयोगी सामग्री यहां रख रहे हैं। जरूरतमंद परिवार अपनी आवश्यकता के अनुसार इन वस्तुओं को सम्मानपूर्वक प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल को ग्रामीणों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।
इसी तरह जनपद पंचायत गरियाबंद क्षेत्र में ग्रामीण जल स्रोतों और जल धरोहरों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता शर्मा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब एवं जल स्रोतों के आसपास सफाई की। उन्होंने ग्रामीणों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने, जल स्रोतों के आसपास कचरा नहीं फेंकने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली।
युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम 23 सितंबर को, एक हजार युवा होंगे शामिल
युवा उड़ान कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री साक्षी ध्रुव होंगे नोडल अधिकारी
गरियाबंद, 22 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन 2047 से जोड़ने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10ः00 बजे वन विभाग परिसर के ऑक्शन हॉल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल क्षेत्र से जुड़े युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवा शामिल होंगे।
कार्यक्रम में आमंत्रित विषय विशेषज्ञ युवाओं से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तथा विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर परिचर्चा करेंगे। कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री साक्षी ध्रुव को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री गौतमचंद ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
23 सितंबर को गरियाबंद में मनाया जाएगा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
मंगल भवन में होगा कार्यक्रम, प्रथम विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित
आयुर्वेदिक जीवन शैली, योग और संतुलित आहार अपनाने जिले वासियों से अपील
गरियाबंद, 22 सितंबर 2026
संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन व जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चन्द्राकर के सहयोग से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन आयुर्वेद फॉर ए हेल्दीयर टुमॉरो थीम के अनुरूप जिला मुख्यालय गरियाबंद के मंगल भवन (गांधी मैदान) में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि आयुर्वेद जीवन का एक विज्ञान है जो 5 हजार साल से भी ज्यादा पुराना है। इसकी जड़े ऋग्वेद से जुड़ी हैं। आयुर्वेद शब्द आयु (जीवन) और वेद (विज्ञान) से मिलकर बना है। इसका उद्देश्य स्वस्थ्य स्वास्थ्य रक्षणं, आतुरस्य विकार प्रशमन है। इसका मतलब है स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा और बीमार व्यक्ति के विकार (रोग) को दूर करना।