छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
उभयलिंगी (तृतीय लिंग) व्यक्तियों के लिए पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, :- 23 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन में जिले में निवासरत समस्त उभयलिंगी (तृतीय लिंग) व्यक्तियों के लिए पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को मिशन-मोड और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना हैं। अब पात्र उभय लिंगी व्यक्ति जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग गरियाबंद में सीधे उपस्थित होकर आवेदन या शासन द्वारा निर्धारित वेबसाईट ट्रांसजेंडर डॉट डीओएसजेई डॉट गवर्नमेंट डॉइ पर जाकर निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटी गठन के लिए निर्देश जारी
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अंतर्गत बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का गठन अनिवार्य रूप से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।संगठन के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिले में राष्ट्रव्यापी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान महापरीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न
गरियाबंद, 23 मार्च 2026
रविवार 22 मार्च को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्डों, पंचायतों और वार्डों में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कराया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में कलेक्टर श्री बीएस उईके के निर्देश पर एवं जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर तथा जिला परियोजना अधिकारी श्री बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन की में किया गया। इस महापरीक्षा के लिए कुल 7 हजार 590 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था। जिनमें से 3 हजार 540 शिक्षार्थियों ने जिलें के 221 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा दी।
जिले के उपजेल में पंजीकृत 07 में से सभी 07 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार किसान पारा स्कूल गरियाबंद में आत्मसमर्पित 11 नक्सलियों ने भी परीक्षा में भाग लेकर साक्षरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
व्यापार प्रकोष्ठ में मिली गरियाबंद से मिली जिम्मेदारी
उमेश सिंह बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बलदेव सिंह स्थायी आमंत्रित सदस्य में शामिल
ईद की नमाज के बाद गरियाबंद में गूंजा भाईचारे का पैगाम,खीर-सेवई और सरबत से सजी मोहब्बत की मिठास, दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब,आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का शहर ने दिया मजबूत संदेश
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :- ईद-उल-फितर का पावन पर्व इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर में ईद की रौनक देखने को मिली। नए कपड़ों में सजे लोग, बच्चों की खिलखिलाहट और मस्जिदों-ईदगाहों की ओर बढ़ते कदमों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।
महज़ 9 साल के ज़िशान ने रखा पूरे 30 रोज़े, बना मिसाल,नन्हीं उम्र में इबादत का जज़्बा, परिवार संग मनाई खुशियों भरी ईद
पिता की आंखें हुई नम—“बेटे ने हमें सब्र और ईमान का मतलब सिखाया”
डॉ. अखिलेश कुमार सिंह वरिष्ठ कृषि सलाहकार छत्तीसगढ़
जलवायु परिवर्तन के दौर में बायोचार और कार्बन क्रेडिट – किसानों और उद्यमियों के लिए नया अवसर
गरियाबंद में चेटीचंड की गूंज, झूलेलाल के जयकारों से माहौल भक्तिमय,सिंधी समाज ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद व मीठे शरबत का वितरण
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :- शहर के मेन रोड स्थित पुराने एसपी ऑफिस के सामने चेटीचंड महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जहां सिंधी समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद मीठे शरबत और प्रसाद का वितरण कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, उल्लास और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
मालगांव में विशाल रक्तदान शिविर, निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ
इस शिविर में चम्पेश्वर ध्रुव की प्रेरणादायक कहानी भी सामने आई। 18 वर्ष की उम्र में बिजली कार्य के दौरान हुए हादसे में एक पैर खोने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अब तक 23 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों से इस पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब उनके साथ हादसा हुआ और ढाई महीने से अस्पताल में चले इलाज के दौरान उन्हें जरूरत के समय रक्तदाताओं ने अपना खून देकर एक नया जीवनदान दिया, इसके बाद उन्होंने ठाना कि जब वह स्वस्थ हो जाएंगे तो जरूरतमंदों को मदद करेंगे। इसके बाद से वह ऐसे शिविरों के माध्यम से रक्तदान करते हुए आ रहे हैं।
विश्व गौरैया दिवस पर कलरव बर्ड फीडर अभियान - चार वर्षों से यूथ एंड इको क्लब के छात्र बांट रहे बर्ड फीडर
250 से अधिक बर्ड फीडर और नेस्ट, शोध कार्य और पोस्टर द्वारा जागरूकता की पहल।
हिंदू नववर्ष पर जय-जय श्रीराम के नारों से गूंजा गरियाबंद
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद –: हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार शाम तिरंगा चौक सहित पूरे नगर में भक्ति और उत्साहमय वातावरण देखने को मिला। तिरंगा चौक में भारत माता की भव्य आरती के साथ समूचे देश के आराध्य प्रभु श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
चैत्र नवरात्र का भव्य शुभारंभ: शिव दुर्गा मंदिर में घट स्थापना, अखंड ज्योत से गूंजा भक्तिमय माहौल
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :- आस्था, श्रद्धा और शक्ति के पावन पर्व चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होते ही गरियाबंद शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। मेन रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर (शीतला मंदिर) में विधि-विधान के साथ घट स्थापना कर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई, जो पूरे नौ दिनों तक निरंतर जलती रहेगी और देवी शक्ति की उपस्थिति का प्रतीक मानी जाती है।
17 किमी खाट पर ढोया मरीज: गरियाबंद में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
राधेश्याम सोनवानी,
0 दुर्गम गांव भालूडिग्गी में नहीं पहुंचती एम्बुलेंस, इलाज के लिए ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा जोखिम।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा प्रारंभ बनाए गए हैं जिले में 7 परीक्षा केंद्र
राधेश्याम सोनवानी ,
गरियाबंद :-छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर के द्वारा हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च अप्रैल के लिए समय सारणी घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 16 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। समय 8:30 बजे से 11:00 बजे तक है।
मार्च में मौसम का बदला मिजाज, तीसरे दिन भी हुई बारिश
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद में दोपहर बाद बरसे बादल।
गरियाबंद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद। भाजपा मंडल गरियाबंद द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही 34 प्रकरणों में 560.680 किलो से अधिक मादक पदार्थ गांजा और 190 नशीली टेबलेट का कराया गया नष्टीकरण।
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :-नशे के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 34 प्रकरणों में जब्त 560.680 किलो मादक पदार्थ गांजा और 02 प्रकरणों में 190 नग नशीली टेबलेट को विधिसम्मत तरीके से नष्ट कर दिया।यह कार्यवाही रायपुर स्थित जायसवाल निको स्टील पावर प्लांट के फर्नेस में की गई, जहाँ जहरीले पदार्थों को जलाकर खाक किया गया।