छत्तीसगढ़ / मुंगेली
डिप्टी सीएम अरुण साव ने सपत्निक पूजा अर्चना कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किये
लोरमी - लोरमी नगर के थाना ग्राउंड में आयोजित माँ जगजननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउण्ड द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में डिप्टी सीएम अरुण साव एवं धर्मपत्नी मीणा साव के साथ थाना ग्राउंड पहुँचकर गरबा महोत्सव का विधिवत पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किये। गरबा में शामिल हुए बच्चों एवं महिलाओं के उत्साह के लिए सबके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव ने सप्तनीक गरबा डांडिया भी किया और सभी माता बहनों को नवरात्रि की शुभकामनायें दिये और पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना किये।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जीएसटी बचत उत्सव पर व्यापारियों से की चर्चा,
जीएसटी के दो नए स्लैब के ऐतिहासिक फैसले से बाजार में भारी उत्साह, उपभोक्ता कर रहे जमकर खरीदारी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर सख्त कार्रवाई हो:- अश्वा राम अनंत
कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर सख्त कार्रवाई हो:- अश्वा राम अनंत
नवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय थाना ग्राउण्ड में गरबा, डांडिया का आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरूण साव सपत्निक होगे शामिल, 26 को किया जायेगा शुभारंभ
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम अरुण साव
सेमरसल में जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
ऑपरेशन बॉज’’ के तहत मुंगेली पुलिस को ग्राम दामापुर मे हुये चोरी के 4 आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता
नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी की अनोखी पहल एक पेड़ जन्म दिन के नाम
प्राचार्य प्रियंका टोण्डे के नेतृत्व में बच्चों ने लिखी हरियाली की नई कहानी
मुंगेली जिले में धार्मिक गुरुओं ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए लिया संकल्प
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के कर्मचारियों का बीते 18 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त
मुंगेली - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के कर्मचारियों का बीते 18 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त हो गया है। कर्मचारी अब अपने कार्यस्थलों पर लौट चुके है। कर्मचारियों ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शीला शाहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. कमलेश खैरवार से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शाहा ने 7 मांगों पर सहमति बनने पर सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं कर्मचारियों को पहले से और अधिक लगन एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की बात कही। उन्होने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को जिले में अच्छे से क्रियान्वित करने के लिये कहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नवागांव वेंकट में 25 लाख की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण करेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव
लोरमी - प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिनांक 23 सितंबर मंगलवार को पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्ण हो चुके महतारी सदन के लोकार्पण करेंगे जिसके तहत लोरमी विधामसभा के नवागांव वेंकट में बने 25 लाख की लागत से महतारी सदन का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व लोरमी के विधायक अरुण साव के द्वारा 23 सितम्बर को सुबह 11 बजे लोकार्पण कार्यक्रमके शामिल होकर महतारी सदन का लोकार्पण करेंगे उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व भाजपा संगठन के पदाधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगें।
मुंगेली पुलिस की "पहल"शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडखाम्ही में, बच्चों को मिला बेहतर जीवन का संदेश
आकर्षक पण्डाल सजावाट, जागरूक संदेश व आकर्षक झांकीयों पर डिप्टी सीएम ने 21-21 हजार रूप्ये की प्रथम ईनाम राशि प्रदान किये
पंडाल, पूजा सजावट में प्रथम माँ शीतला गणेशोत्सव समिति व झांकी में सँयुक्त ब्राह्मणपारा व ईगल ग्रुप प्रथम रहे
थाना फास्टरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दाबों में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
षडयंत्रकर्ता नेतराम साहू के साथ सुपारी लेने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
वन विभाग की जांच टीम खुडिया बीट में अवैध कटाई पर करेगी सघन पड़ताल, ग्रामीणों से सहयोग की अपील
जिला कांग्रेस कमेटी के त्तवाधान में भव्य स्वागत
मुंगेली - छत्तीसगढ प्रभारी एवं राष्टीय महासचिव सचिन पायलेट पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेट कमेेटी के अध्यक्ष दीपक बैज चरण दास महंत टी एस बाबा देवेन्द्र यादव उमेश पटेल जय सिंह अग्रवाल गीरिश देवांगन मोहन मरकांम ताम्रधव्ज साहू शिव डहरिया, गुरू रूद्र कुमार गुरू आकाश शर्मा जिले के प्रवास पर रहे । जहां जिला कांग्रेस कमेटी के त्तवाधान में उनका भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान जिला/शहर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
अपने प्रवास के दौरान उन्होने नगर के पुराना बस स्टैण्ड में गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अपने पदयात्रा की शुरूवात की । जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए आर्दश कृषि उपज मंडी के । इस बीच अलग अलग जगहो पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । नगर के मंच से श्री पायलेट ने बिहार की भूमि राहुल गांधी द्वारा दिये गये नारे वोट चोर गद्दी छोड पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पुरे देश में एक ही नारा गुंज रहा है देश की जनता अपने साथ हुए अन्याय का जवाब मांग रही है। आने वाले समय मे जनता इसका जवाब देगी । सचिन पायलेट के इस दौरे ने मुंगेली कांग्रेस में एक बार फिर जोश फुक दिया है। वही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आडे हाथो लिया, उन्होने कहा कि जनता द्वारा दिये गये वोटो की चोरी हुई है। आने वाले चुनावो में जनता न्याय करेगी । पूर्व मुख्यमंत्री के मंचाशिन होते ही जहां कार्यकर्ताओं में जोश भर गया उन्होने अपने चीर परिचित अंदाज में प्रदेश की भाजपा सरकार को आडे हाथो लिया, और बिहार की भूमी से गूंजे नारे पर कहा कि आने वाले समय में जिन राज्यो में चुनाव होना है। वहा की जनता वोट चोरी का जवाब देगी । इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा दिये गये नारे में जो सच्चाई है आज जनता के सामने आ रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी ।
आत्मनिर्भर अभियान के लिए संयोजकों की नियुक्ति अधिवक्ता रवि शर्मा बने जिला संयोजक