छत्तीसगढ़ / मुंगेली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई ।
लोरमी - सेवा पखवाड़ा कार्यशाला लोरमी के भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई । बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल गिरी गोस्वामी , प्रदेश प्रतिनिधि धनी राम यादव , जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा , जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, जिला विभाग सह प्रमुख संतोष यादव ने संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन लोरमी मंडल महामंत्री संदीप सोनी एवं स्वागत उद्बोधन लोरमी मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने प्रस्तुत किया तथा आभार डिंडोरी मंडल महामंत्री माधव तिवारी ने किया । उक्त बैठक में जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा , गोंड खामहि मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर , देवरहट मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप , लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ,अंजना देवी दास , रामावतार राजपूत , नरोत्तम राजपूत , पार्षद राजेन्द्र सलूजा , संतोष साहू , संतोष साहू फौजी ,देवेंद्र विश्वकर्मा , अमिताभ तिवारी , दुर्गेश तिवारी , मनीष सोनी , जवाहर दिवाकर , जीवन साहू , हीरा साहू, श्रीमति सावित्री राजपूत,राघव तिवारी , केशव तिवारी , राजेंद्र साहू फागू राम यादव शत्रुघ्न यादव प्रदीप साहू प्रदीप गायकवाड बनवारी लाल अग्रवाल रघुनाथ साहू घनश्याम यादव रामनाथ साहू रामेश्वर साहू राजू साहू नारायण जयसवाल रामसिंह यादव गणेश राजपूत पूर्णिमा अहिरवार , अमृता , अनिता साहू , रेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।
शहर में बिजली बिल को लेकर मचा हंगामा, हाफ योजना बंद होने के बाद दुगुना हुआ बिल
मुंगेली – शहर में इन दिनों बिजली बिल को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आम नागरिक से लेकर गरीब मजदूर हर कोई बिजली विभाग की इस नई व्यवस्था से परेशान है। लोगों का कहना है कि ‘बिजली बिल हाफ योजना’ बंद होने के बाद अचानक बिल दुगुना आने लगा है, जिससे घर का खर्च संभालना मुश्किल हो गया है। एक तरफ जहां मजदूर और गरीब तबका अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाने में ही संघर्ष कर रहा है, वहीं ऊपर से बिजली के बढ़े बिल ने उनकी नींद उड़ा दी है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जो बिल 300 से 400 रुपए आता था, वह अब 800 से 1000 रुपए तक पहुंच गया है। ऐसे में मजदूरी कर रोज कमाने-खाने वालों की हालत खराब हो गई है।
गरीब परिवार बेहाल, महिलाएं चिंतित
शहर की महिलाओं ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 देने का वादा किया गया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वही राशि बिजली बिल के रूप में वसूली जा रही है। एक महिला ने कहा – “बिजली बिल इतना ज्यादा आ रही है कि पूरा पैसा बिल भरने में ही चला जा रहा है, आखिर गरीब परिवार गुजारा कैसे करेगा?”
कांग्रेस का आरोप – सरकार कर रही है वसूली
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया है। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को जो ₹1000 दिए जा रहे हैं, वही पैसा बिजली बिल के रूप में वसूल कर लिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार गरीब परिवारों की जेब पर सीधा डाका डाल रही है और उन्हें राहत देने के बजाय मुसीबतों में धकेल रही है।
बीजेपी का पलटवार – कटौती कर भेजा जा रहा है बिजली बिल
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेताओं का कहना है कि सरकार गरीबों को राहत देने के लिए कटौती कर बिल भेज रही है। उनका दावा है कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, आने वाले समय में बिल की समस्या को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बिजली दफ्तरों में शिकायतों का अंबार
शहर के बिजली दफ्तरों में भी शिकायतकर्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि जब वे बिल की शिकायत करने कार्यालय पहुंचे तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि “योजना बंद हो चुकी है, अब पूरा बिल भरना होगा।” इस जवाब से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।
आम नागरिकों की बढ़ी चिंता
शहर के दुकानदार, व्यापारी और रिक्शा चालक तक का कहना है कि अचानक बिल बढ़ने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। बहुत से लोगों ने यह भी कहा कि यदि स्थिति यही रही तो उन्हें घर का खर्च चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ेगा।
हंगामे का आलम
स्थिति यह है कि गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक बिजली बिल ही चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग जगह-जगह बैठकर अपनी परेशानियां साझा कर रहे हैं। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर सरकार ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भजनों पर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस परिवार व श्रद्धालुओं हुए भावविभोर*
जिला पुलिस बल मुंगेली के शहीद एवं स्वगीर्य पुलिसकर्मियों के पावन स्मृति श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का तीसरे दिन का कथा में श्रीराम कथा एवं कृष्ण जन्म का कथावाचन किया गया
मुंगेली पुलिस परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म कथा में पुलिस कालोनी के नन्हे बच्चे कृष्णश्री भगवान का वेशभुषा धारण कर जन्माष्टमी का आनंद लिए*
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भजनों पर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस परिवार व श्रद्धालुओं हुए भावविभोर*
मुंगेली - मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता में मुंगेली पुलिस परिवार द्वारा जिला पुलिस बल मुंगेली के शहीद एवं स्व.पुलिसकर्मियों के पावन स्मृति श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह दिनांक 08.09.2025 से 15.09.2025 तक कथावाचक उमाकांत मिश्र एवं सूरज मिश्र (बरपाली रायगढ़) का आयोजन पुराने पुलिस लाइन मुंगेली में किया गया है जिसमें तीसरे दिन गुरुवार दिनांक 11.09.2025 को श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा में कथावाचक के द्वारा श्रीराम कथा एवं कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया गया साथ ही प्राचीन कथाओं में ध्रुव भगवान विष्णु के महान तपस्वी भक्त का वर्णन किया गय
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक के द्वारा भक्त प्रहलाद के चरित्र एवं भगवान विष्णु अवतार का वर्णन कर प्रहलाद भगवान विष्णु के परम भक्ति एवं हिरण्यकश्यप का वध का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। भगवान कृष्ण अवतरण कथा के दौरान पुलिस परिवार के नन्हे बच्चों ने कृष्ण रूप धारण कर जन्मोत्सव मनाए।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर कथा सुनी व कथा के बीच में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस परिवार व श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर भावविभोर हुए और प्रसाद ग्रहण किए साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यस्था रखी गई। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से कलयुग में मोक्ष और पापों के नष्ट होने की मान्यता है श्रीमद् भागवत कथा का चौथे दिन बाल लीला व गोवर्धन पूजा का कथावाचन किया जावेगा।
एनएचएम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी अब अपनी बातें सीधे मां महामाया के चरणों में रखे
राज्य अलंकरण में अशोक टोण्डे को मिला नागार्जुन सम्मान
आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा संगठन की बनी जंबो जिला कार्यकारिणी
एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने किया पुलघाट आगर नदी पर किया जल सत्याग्रह
मुंगेली- आर-पार की लड़ाई पर उतर आए एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के आज 23वे दिन हड़ताल स्थल आगर खेल परिसर से रैली निकालकर नगर के पुलघाट आगर नदी पर जल सत्याग्रह कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों मे सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश रहा! नदी मे जल सत्याग्रह कर कर्मचारी नारेबाजी करते रहे! इससे पहले भी अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर NHM कर्मचारी अपनी मांग रख चुके हैं। लेकिन सरकार द्वारा मांगो को सुना नहीं जा रहा है! वहीं बुधवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आपने बनाया है तो संवारोगे कब थीम पर सवाल रैली निकालते हुए जिला भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जायेगा!
छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित मुंगेली जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की बेमियादी हड़ताल 18 अगस्त से लगातार जारी है। एनएचएम के संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर अब सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे है। 23 दिन से जारी हड़ताल के बाद अब हड़ताली कर्मचारियों ने आज जल सत्याग्रह किये! वहीं कल बुधवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आपने बनाया है तो संवारोगे कब थीम पर सवाल रैली निकालते हुए जिला भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जायेगा। कर्मचारियों द्वारा साफ कहा जा रहा है कि सरकार से अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसले चाहिए।जिलाध्यक्ष पवन निर्मलकर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी घोषणाओं मोदी की गारंटी को लागू करने में विफल रही है। चुनाव के दौरान भाजपा ने "मोदी की गारंटी" के नाम से जो मेनिफेस्टो जारी किया था। उसमें संविदा कर्मचारियों को 100 दिनों के भीतर नियमित करने का वादा किया गया था। लेकिन 20 महीनों में 160 से अधिक ज्ञापन देने के बाद भी सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रदेश मे मोदी की गारंटी को बदनाम किया जा रहा है! नियमितीकरण कर्मी का अधिकार है, और जब तक उनकी 10 मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन स्थल से हटने वाले नहीं हैं। जिले के एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी 10 मांगों को लेकर 18 अगस्त से आंदोलनरत हैं! बावजूद इसके सरकार अब तक इस मसले पर कोई ठोस निर्णय नही ले सकी है। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कमेटी कमेटी का खेल खेलते हुए 5 मांगो को पूरा करने का मौखिक रूप से मीडिया मे बयान दिया जा रहा है लेकिन आज तक लिखित मे कोई आदेश जारी नहीं हुए है! लिहाजा एनएचएम के हड़ताली कर्मचारी अब उग्र आंदोलन करने के मूड में नजर आ रहे है। जिला एनएचएम संघ के पदाधिकारियों डॉ शशांक, डॉ वाद्यकार, डॉ पाण्डेय, डॉ भास्कर ने बताया कि कर्मचारियों का गुस्सा अब चरम पर है। सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की तो विधानसभा का घेराव करेंगे। मंत्रियों-विधायकों के घरों के बाहर उग्र प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे!
एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के 22वे दिन रोटी सम्मान न्याय गारंटी प्रदर्शन किया
डिप्टी सीएम सह स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी में पहली बार गणेश विसर्जन झांकी का कराया आयोजन
लोरमी में पहली बार निकली भव्य गणेश विसर्जन झांकी, आस्था और श्रद्धा का उमड़ा जनसैलाब
किसान हितैषी सरकार की योजनाओं से बन रहे स्वालंबी
सब्जी की आधुनिक खेती से सीताराम राजपूत कमा रहे सालाना 15-16 लाख रूपए
रायपुर, 03 सितम्बर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पारदर्शी सुशासन का परिणाम अब गावों में दिखने लगा है। नेक नियत व ईमानदारी ने शासकीय योजनाओं को लागू करने से इससे प्रदेश के किसानों का जीवन स्तर कैसे सुधारा जा सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हमें दिखने को मिल रहा है। जिला मुंगेली के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत ग्राम क़लारजेवरा के कृषक श्री सीताराम राजपूत, पिता श्री ईश्वर प्रसाद ने सब्जी की आधुनिक खेती अपनाकर अपनी मेहनत और लगन से एक नई मिसाल कायम की है। श्री राजपूत के परिवार में उनके दादाजी और पिताजी पहले से ही बागवानी और कृषि कार्य करते आ रहे थे। लगभग 10 वर्षों तक उनके पिता ने परंपरागत धान की खेती की। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सीताराम राजपूत ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती को अपना व्यवसाय बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने 02 एकड़ भूमि में सब्जी की खेती की शुरुआत की और धीरे-धीरे इसे बड़े पैमाने पर विस्तार दिया। आज श्री सीताराम राजपूत सब्जी की खेती से प्रतिवर्ष लगभग 15-16 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।
जिला उद्यानिकी विभाग मुंगेली के मार्गदर्शन में श्री राजपूत ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। इनमें सब्जी मिनीकिट, कृषि यंत्र, बीज, जैविक खाद, सामुदायिक नर्सरी और ड्रिप सेट जैसी आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं। इन संसाधनों का उपयोग कर उन्होंने खेती को लाभकारी और टिकाऊ व्यवसाय का रूप दिया। श्री सीताराम राजपूत ने स्वच्छ श्रीजना महोत्सव, जिला स्तरीय किसान मेला, मत्स्य पालन एवं कृषि संगोष्ठियों तथा विभिन्न कृषि प्रदर्शनियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत है।
थाना फास्टरपुर क्षेत्र में देशी नकली शराब बनाकर तस्करी करने वाले 04 अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गया गिरफ्तार
लोरमी में तिजाहरिन बहनों, दीदियों संग डिप्टी सीएम साव ने तीजा-तिहार उत्साह और उमंग से मनाया
ऑपरेशन बाज के तहत चोरी के फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता
ऑपरेशन बाज के तहत चोरी के फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता
सांसद खेल महोत्सव: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पंजीयन पोर्टल का किया विधिवत शुभारंभ*
प्रतिभाओं को सामने लाना तथा उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना महोत्सव का उद्देश्य - केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू
सामुदायिक स्वच्छता परिसर बना तारणी बाई के रोजगार का साधन
किराना दुकान और सिलाई सेंटर से कमा रही प्रतिमाह 05 से 06 हजार रुपए
29 अगस्त 2025
मुंगेली जिले में स्वच्छ भारत मिशन का लाभ लेकर ग्राम पंचायत छतौना के आश्रित ग्राम बुचुवाकापा की रहने वाली श्रीमती तारणी बाई आर्माे ने अपनी मेहनत और लगन से कमाई का जरिया बनाया है। उन्होंने ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर को न केवल स्वच्छता का केन्द्र बनाया, बल्कि इसे अपने आत्मनिर्भरता का साधन भी बना लिया। तारिणी सामुदायिक शौचालय परिसर में किराना दुकान और सिलाई सेंटर शुरू कर हर महीने 05 से 06 हजार रुपये तक की नियमित आय अर्जित कर रही हैं, जिसके फलरूवरूप उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगा।
तारणी ने बताया कि पहले वे बाहर जाकर काम करने में संकोच करती थीं, लेकिन आज वे न केवल अपने परिवार का पालन-पोषण आत्मसम्मान के साथ कर रही हैं, बल्कि स्वच्छता परिसर का भी नियमित संचालन एवं रखरखाव कर समाज को प्रेरणा दे रही हैं। साथ ही गांव की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनने प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कार मे तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही किया गया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
मुंगेली- जिले मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जोर शोर से डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर मितानिन संघ भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है!