छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

"प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपना 58 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया"

"प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपना 58 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया"

प्रकाश विद्यालय ने सभी क्षेत्रो मे हमेशा शानदार प्रदर्शन किया  हैं : फादर मनीष एंटोनी 

58 वर्ष किस तरह से बीता पता ही नहीं चला : फादर फिलीप अब्राहम 

किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की प्रकाश विद्यालय ने अपना 58 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  एनएमडीसी किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही विशिष्ट अतिथि वाई वी राघवेलु (महाप्रबंधक एएम/एनएस), बीके माधव उप-महाप्रबंधक (कार्मिक),किरंदुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्रा,जोसफ कोल्लमपरामपिल (सीएमआई  बिशप कैथोलिक डाईओसिस जगदलपुर), फ़ादर मनीष एंटोनी (शिक्षा सचिव कैथोलिक डाईओसिस जगदलपुर) एवं विद्यालय के प्राचार्य फादर  फिलिप अब्राहम द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य फादर फिलिप अब्राहम द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को ज्ञान ज्योति अवार्ड से एएम/एनएस इंडिया की ओर से नवाजा गया एवं विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो के हाथों से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। तथा आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया किरंदुल के महाप्रबंधक के द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को ज्ञान ज्योति अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस वार्षिकोत्सव में एएम/एनएस इंडिया के ओर से रामचंद्रन, रमन सिँह, पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिँह, अनिल राजी मोल, वरिष्ठ नागरिक केऐ  पापाचन, डीएवी किरंदुल के प्रिंसिपल पी एल  वर्मा, केवीएस किरंदुल के प्रिंसिपल बलजीन्दर सिंह, निर्मल बघेल एवं प्रकाश विद्यालय के सभी शिक्षक, बच्चे, कर्मचारी एवं बच्चों के पालकगण भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथितियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन स्कूल नायक नमन कुमार गुप्ता एवं वैलिमिना प्रयासी द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन शानदार देशभक्ति डांस के साथ किया गया।
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image