छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

श्रमिक संगठन इंटक यूनियन ने सुपर बाज़ार के अव्यवस्थित संचालन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

किरन्दुल।मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक )यूनियन के तत्वाधान में अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के मार्गदर्शन में यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आम सदस्य, ठेका श्रमिक ,सुरक्षा कर्मी के द्वारा सोमवार दोपहर 12:30 बजे किरंदुल शहर में संचालित सुपर बाजार के  अध्यक्ष  के द्वारा की जा रही  अनियमितता के खिलाफ  तथा सुपर बाजार की अव्यवस्थित संचालन के खिलाफ सुपर बाजार प्रबंधन के  विरोध में यूनियन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किये।साथ ही सुपर बाजार में काउंटर बढ़ाना,
 
शेयर होल्डर को उसका हक देना,पूर्व की भांति सब्जी और फल  तथा ग्राहक के मांग अनुसार और  घरेलू जरूरत के अन्य सामाग्री आदि का कांउटर सुविधा सुपरमार्केट में चालू करना,सुपर बाजार का रेट अन्य बाजार की तुलना में कम करना,महिला और पुरुष के लिए शौचालय की सही व्यवस्था करना,गुणवत्ता वाले सामान की उपलब्धता हमेशा बनाए रखना,शेयर होल्डर को सालाना गिफ्ट प्रदान करना एवम अन्य मांगें रखी गई।

Leave Your Comment

Click to reload image