छत्तीसगढ़ / कांकेर

जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन 12 मार्च को

 कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के 05 जनपद पंचायतों में 10 मार्च को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि नियत होने के कारण जिला पंचायत की प्रथम सम्मिलन (विशेष) आयोजन की तिथि में संशोधन करते हुए समय-सारणी जारी किया गया है। कलेक्टर कार्यालय (पंचायत) द्वारा संशोधित समय-सारणी अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को आज प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की गई है। जिला पंचायत प्रथम सम्मिलन (विशेष) आयोजन करने की तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image