छत्तीसगढ़ / कांकेर

सफलता की कहानी : एक आवेदन से परदेशीराम को मिला जॉब कार्ड

 कांकेर। ग्राम पंचायत भैराडीह के ग्राम सिलतरा निवासी परदेशी राम साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य भर में चलाए जा रहे सुशासन तिहार की जानकारी मिली, तो उन्होंने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया। उनकी यह पहल सफल रही और कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पीढ़ापाल में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन शिविर में कांकेर विधायक आशाराम नेताम द्वारा उन्हें उनका मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि से साहू को अब रोजगार की गारंटी के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार मिला है। साथ ही वह इसलिए भी खुश हैं क्योकि आवास योजना की सर्वे सूची में उनका नाम पात्र लोगों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम गांव के आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image