छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

आबकारी वृत कवर्धा की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही तेज

 

 कवर्धा-अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत् आबकारी विभाग इन दिनों काफी सक्रिय नजर आ रहा है,,लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले कोचियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे है,*जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के धारण/ विक्रय के विरूद्ध दिनांक 13जुलाई को मुखबिर से प्राप्त मौखिक सूचनानुसार एक टीम गठित की गई इस टीम ने बताए गये स्थानों में गस्त किया



वृत्त कवर्धा में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कवर्धा अंतर्गत ग्राम सुखाताल में महेश्वर साहू के द्वारा  शराब का विक्रय किया जा रहा है । उक्त सूचना पर संदेही व्यक्ति महेश्वर साहू पिता सुनहर साहू के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 32 नग देशी मदिरा प्लेन पाव बरामद गया। मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया।


वृत्त कवर्धा में ही गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कवर्धा अंतर्गत ग्राम सुखाताल में सुखीराम वर्मा के द्वारा  शराब का विक्रय किया जा रहा है। छद्म क्रेता द्वारा मदिरा क्रय कराकर विक्रय की पुष्टि होने उपरांत संदेही व्यक्ति सुखीराम वर्मा पिता रामनिहोरा वर्मा के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 13 नग देशी मदिरा प्लेन पाव बरामद गया। मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित धारा 34(1)ख के तहत प्रकरण कायम कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।


वृत्त कवर्धा में ही गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कवर्धा अंतर्गत ग्राम सुखाताल में मुखीराम वर्मा के द्वारा  शराब का विक्रय किया जा रहा है। छद्म क्रेता द्वारा मदिरा क्रय कराकर विक्रय की पुष्टि होने उपरांत संदेही व्यक्ति मुखीराम वर्मा पिता रामनिहोरा वर्मा के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 10 नग देशी मदिरा प्लेन पाव बरामद गया। मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित धारा 34(1)ख के तहत प्रकरण कायम कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।


आबकारी वृत्त कवर्धा प्रभारी गीता साहू के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी, अभिनव रायजादा, रामानंद दीवान, आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, कमल मेश्राम, अमर पिल्लै का विशेष योगदान रहा | जिला आबकारी अधिकारी अजय ध्रुव ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध विभाग की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image