कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता चोरी का सनसनीखेज़ मामला सुलझा,
कबीरधाम |
2025-08-21 16:35:15
कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता चोरी का सनसनीखेज़ मामला सुलझा, दो चोर और माल खरीदने वाला रिसीवर गिरफ्तार, चोरी का संपूर्ण माल बरामद, अपराधियों में मचा हड़कंप
कवर्धा--दुकान की शटर की ऊपरी खिड़की को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हुवे दो शातिर चोर गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में थाना कवर्धा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का पर्दाफ़ाश कर दिया। इस तेज़ और प्रभावी पुलिस कार्रवाई से जहां एक ओर अपराधियों में भारी खौफ़ है वही दूसरी ओर आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
17 अगस्त की रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच नवीन बाजार स्थित यादव बर्तन दुकान के शटर की ऊपरी खिड़की को तोड़कर दो चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था
प्रार्थी – रूपचंद यादव पिता राजाराम यादव, मठपारा वार्ड क्रमांक 11, कवर्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसकी दुकान से
* इंडक्शन 12 नग (₹3,500 × 12 = ₹42,000)
* स्टील पेटी 4 नग एवं अन्य बर्तन (लगभग ₹12,000)
कुल कीमत – लगभग ₹54,000/- की चोरी हो गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुवे
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज कुछ घंटों में ही दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान की गई और रात में ही दबिश देकर दोनों चोरो को नीलेश योगी को उसके निवास ग्राम मिरमिट्टी में उसके घर से तथा शिवा देवार को ग्राम गंडई से धर दबोचा गया। इस मामले में चोरो से चोरी का माल खरीदने वाले करीम बेग निवासी ग्राम बंदोरा चौकी बाजार चारभंट्टा को भी गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का समान बरामद किया।
सभी आरोपियों का जुलूस निकालते हुए माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।
इस त्वरित कार्रवाई में साइबर प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक बालेश ध्रुव, आरक्षक धर्मेन्द्र मरावी, रवि नेताम, सैनिक अनिल पांडे का सराहनीय योगदान रहा।
कवर्धा पुलिस का स्पष्ट संदेश — चोरी करने वाले हों या चोरी का माल खरीदने वाले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर ऐसे अपराधी को चिन्हित कर कानून के शिकंजे में कसकर ही छोड़ेगी।