बिजली विभाग की लापरवाही सें किसान परेशान
कबीरधाम |
2025-08-21 17:29:06
कवर्धा- विघुत विभाग की उपेक्षा से पीड़ित किसानों ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन पंडरिया विकास खण्ड के ग्राम रहमान कापा के 6 पीड़ित किसान जो कि अपने ट्यूबवेल में विघुत कनेक्शन के लिए विघुत विभाग की सारी नियमों एवम प्रकियाओं को पूरा करते हुवे आवेदन किया इस पर लगने वाली सम्पूर्ण राशि भी जमा भी जमा कर दी। परन्तु आज लगभग 3 माह गुजरने के बाद भी विभाग के द्वारा उनके खेतो में कनेक्शन नही दिया गया है,,तथा किसानो के खेत के पास से बिजली विभाग द्वारा पूर्व में खींचे गए बिजली के तार के लुझ होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना बनी हुई है।
पंडरिया विकासखंड के ग्राम रहमान कापा के 6 किसानो ने विगत दिवस नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि कांग्रेस नेता शिव गायकवाड़ के साथ विद्युत वितरण कार्यालय पहुंच कर मुख्य अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौपा
विद्युत मंडल मे सौपे आवेदन पर किसानो ने लिखा है कि उनके द्वारा क़ृषि कार्य हेतु बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ट्रांसफ़ार्मर लगाने बिजली विभाग मे नियमानुसार राशि जमा किया परंतु आज पर्यन्त तक उन्हें कनेक्शन नही दिया गया जिससे उनके खेतों में लगी फसलें सुख रही है और उन्हें आर्थिक छति उठानी पड़ रही।जिसकी विधिवत पावती किसानो को दी गईं तथा बिजली विभाग द्वारा निर्धारित स्थल पर चार माह पूर्व ट्रांसफ़ार्मर लगा दिया गया परन्तु उसमे विद्युत सप्लाई नहीं किया गया जिसके चलते किसानो का क़ृषि कार्य फसलों मे सिचाई नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहा है तथा उन्हें आर्थिक क्षति भी हो रही है। इसकी तत्काल निदान होनी चाहिए,,
रहमानकापा के किसान पुरुराम पिता हगरू राम, श्याम सींग पिता गंगाराम गोड़, तिरिथ राम पिता महत्तर मरावी, बलवंत पिता गंगा राम धुर्वे, अवधराम पिता धरम पंन्द्राम, बहादुर पिता भूल सिंह गोड़ आदि ने विद्युत मंडल सें ट्रांसफ़ार्मर पर जल्द से जल्द बिजली सप्लाई देने की मांग कि है।