वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही – आरोपी भेजा गया जेल
कबीरधाम |
2025-08-22 12:16:14
कवर्धा--
वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही – आरोपी भेजा गया जेल
वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो के ऊपर कार्यवाही के मामले में कभी सुस्त पड़ा वन विभाग इन दिनों काफी सक्रीय मोड़ पर नजर आ रहा है।
बीते कुछ वर्षों में वन परिक्षेत्र पूर्व एवम पश्चिम पंडरिया के वन भूमि पर अतिक्रमण कुछ मामले सामने आये थे,,वन विभाग के टीम ने बाकायदा उन्हें हटवाने का भी प्रयास किया लेकिन उन्हें इतनी उल्लेखनीय सफलता नहीँ मिल पाई जितनी उन्हें मिलनी थी।
जब से वन मंडल कवर्धा में निखिल अग्रवाल वन मंडला अधिकारी की पदस्थापना हुई है तब से वन विभाग को नई ऊर्जा का संचार मिला है और वन विभाग की टीम का मनोबल बढ़ा है लगातार वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालो के ऊपर कार्यवाहियाँ जारी रखते हुवे वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में 21 अगस्त को वन मंडला अधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देश पर उपवन मंडला अधिकारी पंडरिया सुयस धर दीवान के नेतृत्व में पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया महेंद्र जोशी पश्चिम वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लवी गंगबेर एवम उनकी संयुक्त टीम ने वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु वन परिक्षेत्र पूर्व पंडरिया के अंतर्गत आने वाले वन परिषर कोदवा के कक्ष क्रमांक पी,एफ़,522 में धावा बोला तथा वहां अवैध रुप से अतिक्रमण पाए जाने पर उस वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करते हुवे आरोपी हरि सिंह गोंड़ निवासी ग्राम भड़गा के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम1927 की धारा 33(1)क,33(1)( ख ),33(1)( ग )33(1) ( च ),वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 सह पीठित धारा 2(1),धारा 16 क,16 ग, धारा 50,51 एवम लोक संम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया एवम उसे गिरफ्तार कर पंडरिया सिविल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
वनअतिक्रमण-रोधी कार्यवाही में देवनाथ सिदार, सुश्री अनामिका वर्मा (प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल), वीश्विलास कुम्भकार (उपवनक्षेत्रपाल), अरूण कुमार दुबे, संतोष सिंह साकत, दिलीपकुमार चन्द्राकर, सुभाष चन्द्र भारद्वाज, जोधन सिंह ठाकुर, राम सिंह साहू (वनपाल), सुदर्शन साहू, गौरीशंकर साहू, कु. उमेश्वरी श्याम, अजीत कुमार पाल, तारकेश यादव, विष्णु सिंह धुर्वे, जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर, कु. जयश्री कौशल, श्रीराम गुप्ता एवं पुनाराम धुर्वे (वनरक्षक) का सराहनीय सहयोग रहा।। वन मंडला अधिकारी निखिल अग्रवाल ने कहा कि वन भूमि पर अवैध रूप से जो भी अतिक्रमण करने की हिमाकत करेगा उसके ऊपर इसी प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।