विगत 7 वर्षों से नगर विकास समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले दशहरा महोत्सव पर इस बार विवाद की काली छाया मंडराते हुए
कवर्धा--
नगर पंडरिया का हाई स्कूल मैदान जिसे वर्तमान में आत्मानंद स्कूल मैदान के नाम से जाना जाता है उस स्थान पर नगर विकास समिति नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से वर्षों से दशहरा महोत्सव मनाते आ रहे है इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग काफी श्रद्धा एवम खुशी के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं समिति के द्वारा दशहरे के दिन श्री राम जानकी मंदिर से भगवान श्री राम लक्ष्मण एवं हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाती है जो नगर के गांधी चौक एवं पुराने बस स्टैंड होते हुए सीधे हाई स्कूल आत्मानंद मैदान पहुंचती है
जहां भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती के पश्चात आकर्षक आतिशबाजियों के साथ रावण का दहन किया जाता है इस शोभा यात्रा में नगर वाशियो सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीण जन शामिल होते हैं लेकिन इस बार इस स्थान में दशहरा महोत्सव मनाने के लिए दो पक्षों में विवाद गहराता जा रहा है महामाया दुर्गा उत्सव समिति जिसका इस मैदान में दशहरा महोत्सव मनाने का कभी कोई सरोकार नहीं रहा है और वह इस स्थान पर इसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना चाहती है बाकायदा प्रशासन ने इसकी अनुमति भी दे दी है
जबकि नगर विकास समिति जो कि इस स्थान पर प्रारंभ से ही दशहरा महोत्सव मनाते आ रहा है और समिति की सदस्यों ने उक्त आयोजन हेतु संबंधित विभाग एसडीएम कार्यालय सहित अन्य विभागों में कार्यक्रम के आयोजन की सूचना एवं अनुमति हेतु 15 सितंबर को को ही आवेदन दे दिया गया था नगर में यह भी चर्चा जोरों पर है कि अधिकारी राजनीतिक दबाव के चलते नगर विकास समिति को आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है नगर विकास समिति के सदस्यों ने इस मामले की संपूर्ण जानकारी जिला कलेक्टर वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें दी है।
बहरहाल अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले पर क्या ठोस निर्णय लेती है,,ताकि दशहरा महोत्सव का यह कार्यक्रम विवादों पर ना रहके शांति एवम सदभावना पूर्वक सम्पन्न हो सके।