छत्तीसगढ़ / दुर्ग

जिले में अब तक 877.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 दुर्ग । जिले में 1 जून 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक 877.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 1295.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 641.0 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। 

इसके अलावा तहसील बोरी में 752.4 मिमी, तहसील अहिवारा में 838.1 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 863.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 871.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 27 सितम्बर 2025 को तहसील दुर्ग में 16.3 मिमी, तहसील धमधा में 12.4 मिमी, तहसील पाटन में 28.0 मिमी, तहसील बोरी में 22.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 19.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 5.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image