छत्तीसगढ़ / कांकेर

भाईदूज 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित

 उत्तर बस्तर कांकेर, 17 अक्टूबर 2025

राज्य शासन द्वारा 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा उक्त दिवस के घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तन करते हुए उसके स्थान पर अब 23 अक्टूबर गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image