महादेव सट्टा एप से जुड़े ड्राइवर के घर ईडी से दबिश, पांच करोड़ बरामद
दुर्ग- जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में टीम को 5 करोड़ रुपए जब्त किए है। ईडी की टीम ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 में आसिफ दत्त उर्फ बप्पा के घर पर छापेमारी की है।
इस दौरान ईडी ने करोड़ों रुपये की नगदी जब्त की है। यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में हुई है। आसिफ दत्त पेशे से ड्राइवर है। ईडी की टीम ने हाउसिंग बोर्ड के आसिफ के घर छापा मारा है। आसिफ पूर्व पार्षद के घर ड्राइवरी का काम करता था। ईडी की टीम ने आसिफ के घर के दीवान से लगभग 5 करोड़ रुपये के नोट बरामद किए हैं। फिलहाल नोटों की गिनती की जा रही हैऔर ईडी की टीम की कार्रवाई जारी है।