छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपू पारा में एक गंभीर और शर्मनाक घटना

 बिलासपुर । तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपू पारा में एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक को गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, खाली प्लॉट में चर रही एक गाय के पास आरोपी अयोध्या साहू पहुंचा और संदिग्ध गतिविधियां करने लगा। इस दौरान पास की एक छत पर मौजूद छात्रा ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और तुरंत स्थानीय युवकों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कुछ युवक मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर सीधे तारबाहर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

 

स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल भी पैदा करती हैं। संगठनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अपील की है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, जिससे ऐसे कृत्यों पर रोक लगाई जा सके।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image