छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

गिरसा-किसड़ा सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

 बिलाईगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निर्माणाधीन करोड़ों की सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सरकार हर गांव और कस्बे को बेहतर सड़क से जोड़ने का दावा कर रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर ठेकेदारों की लापरवाही इन दावों को कमजोर कर रही है।

क्या है मामला?
यह मामला ग्राम गिरसा से किसड़ा तक बनाई जा रही 13 किलोमीटर लंबी सड़क का है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क की चौड़ाई 12 फीट 4 इंच तय की गई है, लेकिन मौके पर केवल 12 फीट की ही सड़क डाली जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि मटेरियल की मोटाई 2 इंच होनी चाहिए, जबकि वास्तविकता में यह मानक पूरा नहीं किया जा रहा।

बनने से पहले ही उखाड़ रही सड़क
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अभी बन ही रही है, लेकिन कई जगहों पर उखड़ने लगी है। डस्ट की सफाई ठीक से नहीं हुई और चिपचिपे पदार्थ का छिड़काव भी अधूरा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण सही स्टीमेट के आधार पर किया जाए ताकि गांव को टिकाऊ और सुरक्षित सड़क मिल सके।

कन्नी काट रहे मुंशी और ठेकेदार
मौके पर मौजूद मुंशी से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं संबंधित ठेकेदार से संपर्क किया गया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि वह एक घंटे बाद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचेंगे।

अब नजर इस बात पर है कि शासन और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Leave Your Comment

Click to reload image